फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: इन फिल्मों का दिवाली पर निकला था दिवाला, बड़े बजट और बड़े कलाकारों की फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से दिया नकार

Sun, 31 Oct 2021 11:04 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 31 Oct 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
These films were insolvent on Diwali big budget and big actors films were rejected outright by the audience
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में इन दिनों त्यौहारों का माहौल बना हुआ है। दिवाली आने में अब कुछ ही दिन बाकी है। यह त्यौहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं, बॉलीवुड में भी हर त्यौहार को बेहद खास अंदाज में बनाता जाता है। ऐसे में कई बड़े स्टार दिवाली के इस खास दिन पर अपनी फिल्म को रिलीज करके फैंस को दिवाली का तोहफा भी देते हैं। पिछले कई साल में कई हिंदी फिल्म इस त्यौहार के मौके पर रिलीज हुई लेकिन सफलता बहुत कम को ही मिली। आइए आज बात करते हैं उन फिल्मों की जो दिवाली के मौके पर तो रिलीज हुई लेकिन सुपरफ्लॉप साबित हुई।


ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

साल 2019 की दिवाली में आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बड़े बजट वाली इस फिल्म की काफी चर्चा थी। इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार थे। फैंस ने इस बड़े बजट की फिल्म को सिरे से नकार दिया। पहले दिन का कलेक्शन तो कमाल रहा लेकिन धीरे-धीरे वो भी गिरता गया।

These films were insolvent on Diwali big budget and big actors films were rejected outright by the audience
मिशन कश्मीर - फोटो : सोशल मीडिया

मिशन कश्मीर

संजय दत्त, ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा स्टारर यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। एक अच्छा बजट होने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। ये फिल्म भी दिवाली के मौके पर ही रिलीज हुई थी, लेकिन दर्शकों को इसका प्लॉट कुछ खास पसंद नहीं आया।

These films were insolvent on Diwali big budget and big actors films were rejected outright by the audience
सांवरिया - फोटो : सोशल मीडिया

सांवरिया

इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। साल 2007 की दिवाली पर आई यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई थी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। भंसाली की यह ड्रीम प्रोजेक्ट वाली फिल्म थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
These films were insolvent on Diwali big budget and big actors films were rejected outright by the audience
मैं और मिसेज खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मैं और मिसेज खन्ना

साल 2009 में रिलीज हुई दिवाली के मौके पर यह एक बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म में सलमान खान, उनके भाई सोहेल खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, प्रेम राज द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर सिरे से नकार दिया और यह फिल्म पहले ही दिन फ्लॉप साबित हो गई। 

विज्ञापन
These films were insolvent on Diwali big budget and big actors films were rejected outright by the audience
एक्शन रिप्ले - फोटो : सोशल मीडिया

एक्शन रिप्ले

अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन द्वारा अभिनीत यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। कॉमेडी ड्रामा से भरपूर यह एक बड़े बजट की फिल्म थी। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed