{"_id":"5ab529b74f1c1b8e778b72e6","slug":"these-four-bollywood-stars-who-replaced-dead-actors-in-this-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन बॉलीवुड स्टार्स की हुई अचानक मौत तो इन एक्टर्स ने की फिल्म, दिव्या के जाने से रुकी थी ये 2 फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन बॉलीवुड स्टार्स की हुई अचानक मौत तो इन एक्टर्स ने की फिल्म, दिव्या के जाने से रुकी थी ये 2 फिल्म
Sat, 24 Mar 2018 05:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 05:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड ने गुरुदत, दिव्या भारती, श्रीदेवी और ओमपुरी को अचानक खो दिया। इन चारों स्टार्स की मौत ऐसे वक्त में हुई थी जब यह किसी फिल्म प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। ऐसे में इनकी आकस्मिक मौत से फिल्म में इनकी जगह किसी और एक्टर को लेना पड़ा। चलिए बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में....
2 of 6
Bollywood
सुपरहिट एक्टर धर्मेंद्र ने गुरुदत की अचानक हुई मौत के बाद 1966 में आई फिल्म बहारें फिर भी आएंगी में उनकी जगह काम किया। फिल्म को डायरेक्टर शाहिद लतीफ ने डायरेक्ट किया था। गुरुदत्त की मौत 1964 में 39 साल की उम्र में हो गई थी। वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल एक्टर में गिने जाते थे। वह एक एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कोरियोग्राफर भी थे।
3 of 6
Bollywood
इसके बाद 1994 में आई फिल्म लाडला में रवीना टंडन और दिव्या भारती फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे। फिल्म की 80 प्रतिशत से ज्यादा से शूट हो चुकी थी। लेकिन दिव्या भारती के अपने बंगले की छत से गिर जाने से मौत हो गई। दिव्या उस समय में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शुमार थीं। दिव्या के चले जाने के बाद फिल्म को श्रीदेवी के साथ दोबारा शूट किया गया। बता दें कि यह फिल्म बहुत ही बड़ी हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Bollywood
वहीं, इस दौरान दिव्या तेलुगू फिल्म थोली मुध्धु में भी काम कर रही थीं। लेकिन इस फिल्म में उनकी जगह एक्ट्रेस रंभा को लिया गया। एक्ट्रेस रंभा ने बॉलीवुड फिल्म जुड़वा में जबरदस्त अभिनय किया था।
विज्ञापन
5 of 6
Bollywood
इस कड़ी में एक्टर ओम पुरी भी शामिल है। साल 2017 के शुरुआत में ही ओम पुरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस दौरान वह अनाम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। ओम पुरी के अचानक चले जाने से पूरे फिल्म जगत में मातम छा गया। इस फिल्म में ओम पुरी की जगह एक्टर ऋषि कपूर को साइन किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।