फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Superhit Directors: हिट मशीन हैं ये भारतीय निर्देशक, आज तक एक भी फिल्म नहीं हुई फ्लॉप

Wed, 19 Oct 2022 11:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 19 Oct 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
These Indian Directors Known for his Superhit Movies Rajkumar Hirani SS Rajamouli Ali Abbas Zafar
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

देश में हर साल सैकड़ों फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देती हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो लोगों के दिलों को छू पाती हैं। दर्शकों की नब्ज पकड़कर उनके हिसाब फिल्म बनाना भी एक कला है जो सबके पास नहीं होती है। हालांकि बहुत से ऐसे डायरेक्टर हैं जो इस काम में माहिर हैं। आज हम आपको ऐसे ही निर्देशकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आज तक कोई भी फ्लॉप फिल्म नहीं बनाई है।


TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में होने वाली है पुराने टप्पू भव्या गांधी की एंट्री! जानें इसकी सच्चाई

These Indian Directors Known for his Superhit Movies Rajkumar Hirani SS Rajamouli Ali Abbas Zafar
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजमौली

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एसएस राजमौली का आता है। वह भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट नंबर वन से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने सिम्हाद्री, साई, छत्रपति, विक्रमर्कुडु, यामाडोंगा, मगधीरा और मर्यादा रमन्ना जैसी सुपरहिट फिल्में बनाईं। उनकी सफल फिल्मों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। बाद में उन्होंने ईगा, बाहुबली, बाहुबली 2 और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाकर लोगों के दिलों पर राज किया।
Star Couples: जब तलाक लेकर अलग होने जा रहे थे ये सितारे, किसी ने बच्चों तो किसी ने प्यार की खातिर बदला फैसला

These Indian Directors Known for his Superhit Movies Rajkumar Hirani SS Rajamouli Ali Abbas Zafar
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार हिरानी

राजकुमार हिरानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे जीनियस फिल्ममेकर माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। सबसे पहले उन्होंने संजय  दत्त के साथ मिलकर मुन्नाभाई एमबीबीएस बनाई। इसके बाद लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी सफलता का रिकॉर्ड अब तक 100 फीसदी रहा है।
Mirzapur 3: 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन में दिखेगा माधुरी भाभी का दबंग अवतार, ईशा तलवार ने पूरी की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
These Indian Directors Known for his Superhit Movies Rajkumar Hirani SS Rajamouli Ali Abbas Zafar
अली अब्बास जफर - फोटो : सोशल मीडिया
अली अब्बास जफर

अली अब्बास जफर की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड निर्देशकों में होती है। उनकी पांच फिल्में अब तक बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इनमें टाइगर जिंदा है और सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहीं। वहीं, मेरे ब्रदर की दुल्हन हिट साबित हुई। इसके अलावा गुंडे और भारत टिकट खिड़की पर सेमी हिट रहीं।
Vaishali Thakkar: हॉस्पिटल से वैशाली ने लोगों को समझाई थी जिंदगी की कीमत, पुराना वीडियो देख सबकी आंखें हुईं नम

विज्ञापन
These Indian Directors Known for his Superhit Movies Rajkumar Hirani SS Rajamouli Ali Abbas Zafar
शशांक खेतान - फोटो : सोशल मीडिया
शशांक खेतान

अपने फिल्मी करियर में शशांक ने अब तक केवल तीन ही फिल्म बनाई है, लेकिन उन्हें जनता की नब्ज पकड़ना आता है। बॉक्स ऑफिस  पर उनकी तीनों ही फिल्में सफल रही हैं। साल 2014 में उन्होंने हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां बनाई जो लोगों को काफी पसंद  आई। इसके बाद उन्होंने बद्रीनाथ की दुल्हनियां का निर्देशन किया। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। साल 2018 में उनकी आखिरी फिल्म धड़क रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
Nora Fatehi: ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं नोरा फतेही, फिल्म के ऑडिशन के समय रो रोकर हुआ था बुरा हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed