फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Celebs: किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं ये भारतीय सितारे, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Sun, 09 Jul 2023 11:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 09 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
These Indian Stars Who are Atheists Kamal Haasan Farhan Akhtar Anurag Kashyap Javed Akthar
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में बहुत से सितारे हैं जो अपनी एक्टिंग की वजह से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। इनमें से कुछ स्टार्स काफी ज्यादा धार्मिक हैं और भगवान में अटूट आस्था रखते हैं। वहीं, कई ऐसे सितारे भी हैं, जो किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फिल्मी कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नास्तिक हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सेलेब्रिटीज शामिल हैं। 


Huma Qureshi: बढ़े वजन को लेकर बॉडी शेमिंग की शिकार हो चुकी हैं हुमा, बोलीं- लोग देते थे सर्जरी कराने की सलाह

These Indian Stars Who are Atheists Kamal Haasan Farhan Akhtar Anurag Kashyap Javed Akthar
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन

कमल हासन तमिल सिनेमा के बड़े सितारे हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले साल उनकी फिल्म विक्रम ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की थी। वह जल्द ही फिल्म प्रोजेक्ट के में नजर आने वाले हैं। कमल हासन ईश्वर के प्रति अलग सोच रखते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान वह इस पर अपनी राय रख चुके हैं।

These Indian Stars Who are Atheists Kamal Haasan Farhan Akhtar Anurag Kashyap Javed Akthar
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जावेद अख्तर

मशहूर फिल्म लेखक और गीतकार जावेद अख्तर कई सुपरहिट फिल्मों की कहानियां लिख चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह भगवान में विश्वास नहीं रखते हैं। खुद जावेद अख्तर भी खुद इस बारे में कई बार बात कर चुके हैं।
Samantha: 'सबसे लंबे और चुनौतीपूर्ण रहे छह महीने..' बीमारी के दिनों को याद कर फिर छलका सामंथा का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
These Indian Stars Who are Atheists Kamal Haasan Farhan Akhtar Anurag Kashyap Javed Akthar
फरहान अख्तर - फोटो : social media
फरहान अख्तर

बॉलीवुड के सबसे  प्रतिभाशाली लोगों में फरहान अख्तर का नाम भी शामिल है। डायरेक्टर होने के साथ-साथ वह एक्टर और सिंगर  भी हैं। अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह भी अपने पिता की तरह ही नास्तिक हैं।  

विज्ञापन
These Indian Stars Who are Atheists Kamal Haasan Farhan Akhtar Anurag Kashyap Javed Akthar
अमोल पालेकर - फोटो : सोशल मीडिया
अमोल पालेकर 

70 के दशक के मशहूर अभिनेता अमोल पालेकर ने अपनी फिल्मों से लोगों के मन में खास जगह बनाई है। वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। अमोल पालेकर अपने नास्तिक होने का कई बार दावा कर चुके हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि " मैं किसी भी धार्मिक आयोजन में भाग नहीं लेता, क्योंकि मैं धर्म और ईश्वर में विश्वास नहीं रखता"। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed