फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remakes: ओरिजनल से ज्यादा इन फिल्मों के हिंदी रीमेक ने मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस रहीं सुपरहिट

Sat, 03 Jun 2023 10:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 03 Jun 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
These Movies Remake Get More Successful at Box Office Than Original From Hera Pheri to Raaz
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बीते कई साल से रीमेक फिल्में बनती चली आ रही हैं। हांलाकि, इसमें फ्लॉप होने का खतरा काफी ज्यादा होता है, हालांकि कई ऐसी फिल्में भी हैं जो साउथ या हॉलीवुड की फिल्म के रीमेक होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त हिट साबित हुईं हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन फिल्मों पर।


Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप को मायानगरी में पूरे हुए तीन दशक, निर्देशक ने कहा- हर चीज के लिए शुक्रगुजार हूं

These Movies Remake Get More Successful at Box Office Than Original From Hera Pheri to Raaz
हेरा फेरी - फोटो : Instagram
हेरा फेरी

फिल्म हेरा फेरी को बॉलीवुड की शानदार कॉमेडी फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। तीनों की जबर्दस्त एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। हॉलांकि, बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि इसका कॉन्सेप्ट ओरिजनल नहीं था। दरअसल, यह मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' का रीमेक है। फिल्म ने मूल फिल्म से ज्यादा टिकट खिड़की पर कारोबार किया था।
Naseeruddin Shah: दिलीप कुमार पर की गईं टिप्पणियों पर आज भी कायम हैं नसीरुद्दीन शाह, अभिनेता ने बताई वजह

These Movies Remake Get More Successful at Box Office Than Original From Hera Pheri to Raaz
सिंघम 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सिंघम

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से अजय इंडस्ट्री के साथ लोगों के दिलों पर भी छा गए थे। फिल्म में वह पुलिस अफसर के किरदार में थे। यह तमिल फिल्म का रीमेक थी, जिसमें सूर्या लीड रोल में थे। यह ओरिजनल से ज्यादा लोगों के बीच लोकप्रिय हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Movies Remake Get More Successful at Box Office Than Original From Hera Pheri to Raaz
'भूल भुलैया' - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया

अक्षय कुमार की भूल भुलैया उनके करियर की सबसे उम्दा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का जमकर मनोरंजन किया। यह भी मलयालम फिल्म का रीमेक है। साउथ में मणिचित्रातझु नाम से इस फिल्म को बनाया गया था। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की भूल भुलैया ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

विज्ञापन
These Movies Remake Get More Successful at Box Office Than Original From Hera Pheri to Raaz
फिल्म राज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
राज

राज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके गाने आज भी सुनने को मिल जाते हैं। इसमें बिपाशा बसु और डिनो मोरिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह हॉलीवुड फिल्म व्हाट लाइस बिनीथ पर आधारित थी। इस हॉरर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
Vicky Kaushal-Katrina: कटरीना से पंजाबी गाना सुनकर विक्की ने दे दी थी सख्त हिदायत? कहा था- 'इसे कहीं मत गाना'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed