आज ओटीओटी पर न जाने कितनी ही एडल्ट सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं। B-ग्रेड या यूं कहें कि बोल्ड फिल्मों को ओटीओटी ने एक आसान जरीया दिया है। लेकिन ओटीओटी के आने से पहले ऐसा नहीं था। एक समय बोल्ड फिल्मों को सेंसर बोर्ड सीधे रिजेक्ट कर दिया करता था। तब ये फिल्में छोटे सिनेमाघरों में बिना परमिशन रिलीज होती थीं। फिर दौर आया वीडियो बेस्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब का। शुरूआती दिनों में यूट्यूब पर उतनी सख्ती नहीं थी जितनी बोल्ड कंटेंट को लेकर आज है। तो भारत में भी ऐसी कई फिल्में रहीं जो बोल्डनेस की वजह से सेंसर बोर्ड द्वारा रिजेक्ट कर दी गईं। फिर इन फिल्मों को सीधे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया। ऐसी ही फिल्मों के बारे में हम आज आपको बताएंगे।
Bollywood: बोल्डनेस की हद पार करने वाली इन फिल्मों को सेंसर बोर्ड ने किया बैन, फिर सीधे यूट्यूब पर रिलीज हुईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनफ्रीडम
समलैंगिता पर आधारित फिल्म 'अनफ्रीडम' साल 2014 में बनाई गई थी। हालांकि इस फिल्म को रिलीज करने से सेंसर बोर्ड ने मना कर दिया, जिसके बाद फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था।
फायर
शबाना आजमी स्टारर इस फिल्म में समलैंगिता को दर्शाया गया था। यह फिल्म 1998 में बनाई गई थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को पास करने की मंजूरी नहीं दी। बाद में इस फिल्म को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया।
सिन्स
क्रिश्चियन प्रीस्ट की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'सीन्स' में कई न्यूड सीन्स दर्शाए गए थे, जिसके बाद फिल्म को बैन कर दिया गया। हालांकि बाद में इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया गया।
एंग्री इंडियन गॉडेस
यह फिल्म तीन लड़कियों पर जिंदगी पर बनी थी। इस फिल्म को भी सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया था, लेकिन बाद में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई।