बॉलीवुड फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान खुराना एक बार फिर जल्द ही 'ड्रीम गर्ल 2' से लोगों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहे हैं। 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान पूजा बन लड़कों से बात करते नजर आए थे। वहीं, अब फिल्म के सीक्वल यानी 'ड्रीम गर्ल 2' में वह अपनी आवाज के साथ-साथ हुस्न का भी जलवा बिखेरकर डबल तड़का लगाने वाले हैं। फिल्म में लड़कों को अपनी आवाज और हुस्न में फंसाने से पहले आयुष्मान उर्फ पूजा ने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जितेंद्र को फंसा लिया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Dream Girl 2: जितेंद्र ने पूजा के साथ किया फ्लर्ट, मेकर्स ने खास अंदाज में की एडवांस बुकिंग शुरू होने की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना करीब चार साल का बाद पूजा बनकर वापसी कर रहे हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने आते ही धमाल मचा दिया था। आयुष्मान खुराना ने 'ड्रीम गर्ल 2' में पूजा के रूप को भी अपना लिया है, जिसे देख बहुत से लड़के मोहित हो रहे हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आयुष्मान खुराना उर्फ पूजा बॉलीवुड के 'जम्पिंग जैक' यानी जितेंद्र के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं।
'ड्रीम गर्ल 2' के फैंस इसकी रिलीज का इंतजार उत्सुकता के साथ कर रहे हैं। अपने प्रशंसकों की इस उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें आयुष्मान और जितेंद्र आपस में रोमांटिक बाते करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। जितेंद्र, पूजा की सुंदरता की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। एक मजाकिया बातचीत में अभिनेता ने पूजा से पूछा कि वह फिल्म का आनंद कब ले सकते हैं।
OMG 2: 'ओएमजी 2' के शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस ने शुरू की ऑनलाइन पीटिशन, सर्टिफिकेट में बदलाव की मांग हुई तेज
आपको बता दें, इस मजाकिया वीडियो के जरिए मेकर्स ने 'ड्रीम गर्ल 2' की एडवांस बुकिंग खुलने की जानकारी फैंस को दी है। एकता कपूर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'पूजा का मुहूर्त तो 25 का है, लेकिन बुकिंग्स तो अब भी हो सकती है न! ड्रीम गर्ल 2 के टिकट अभी बुक करिए।' ड्रीम गर्ल 2 की बात करें तो यह सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है, यह फिल्म 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
राज शांडिल्य द्वारा डायरेक्टेड और लिखित ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, परेश रावल, राजपाल यादव, अन्नू कपूर, विजय राज, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं, यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है।
Dulquer Salmaan: सोनम पर 'भल्लालदेव' के कमेंट पर दुलकर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, किंग ऑफ कोठा एक्टर ने दिया जवाब