OMG 2: 'ओएमजी 2' के शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस ने शुरू की ऑनलाइन पीटिशन, सर्टिफिकेट में बदलाव की मांग हुई तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फैनक्लब 'अक्किस्तान' ने 'अनम्यूट सेक्स एजुकेशन: स्टॉप सेंसरिंग, स्टार्ट एजुकेटिंग' नाम से एक याचिका शुरू की है। पीटिशन में कहा गया है, '14 हजार से ज्यादा लोग पहले ही इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। फिल्म को ए सर्टिफिकेट देकर, हम एक पीढ़ी को महत्वपूर्ण ज्ञान और परिप्रेक्ष्य से वंचित कर रहे हैं।'' फैनक्लब ने कहा, ''अगर फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिलता है तो इसे स्कूलों में विशेष रूप से बी और सी केंद्रों में प्रदर्शित किया जा सकता है। जहां माता-पिता के लिए अपने बच्चों के साथ सेक्स के बारे में बात करना अभी भी वर्जित है।'
एक अन्य फैनक्लब की ओर से एक अन्य याचिका में कहा गया है, 'हमने एक्स पर मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ-साथ सेंसर बोर्ड को भी लिखा है। हम सीबीएफसी से नाराज हैं, क्योंकि आदिपुरुष के बाद जो भी हुआ, उसके डर से इतनी अच्छी फिल्म को ए सर्टिफिकेट दे दिया गया', ताकि कोई विवाद ना हो। वे सुरक्षित खेले।'
बता दें कि 'ओएमजी 2' एक नाखुश नागरिक के बारे में है जो अदालत से स्कूलों में व्यापक शिक्षा अनिवार्य करने की मांग करता है। फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। यह 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला गदर 2 से था। सनी देओल की फिल्म के धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद ओएमजी 2 भी टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार करने में सफल साबित हुई है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में पहुंच चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे वीकएंड में फिल्म के बिजनेस में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। माना जा रहा है कि यह फिल्म रविवार को 12 करोड़ से अधिक की कमाई कर सकती है।