{"_id":"645a8ee33f75c2fe920bc2d1","slug":"these-movies-were-re-released-on-the-screen-from-ms-dhoni-to-jab-we-met-2023-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Re-Release: एमएस धोनी से पहले ये फिल्में सिनेमाघरों में हुईं दोबारा रिलीज, लिस्ट में 1975 की 'शोले' भी शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Re-Release: एमएस धोनी से पहले ये फिल्में सिनेमाघरों में हुईं दोबारा रिलीज, लिस्ट में 1975 की 'शोले' भी शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 12 May 2023 10:15 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बायोपिक वापस से पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इससे पहले इन मूवी को भी दोबारा से रिलीज किया जा चुका है।
विज्ञापन
1 of 6
री-रिलीज फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड सितारों और उनकी फिल्मों का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। दर्शक, अपने चहेते स्टार के अपकमिंग रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं, और जब मूवी पर्दे पर दस्तक देती है तो उस पर बेशुमार प्यार लुटाते नजर आते हैं। वहीं, सोचिए जब आपको किसी सुपरहिट फिल्म को वापस से पर्दे पर देखने का मौका मिले तो क्या हो। जी हां, जल्द ही दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी' सिनेमाघरों में वापस से धमाल मचाने आ गई है। बताते चलें कि इससे पहले कई और बेहतरीन फिल्में भी पर्दे पर दोबारा रिलीज हो चुकी हैं। तो आइए इसकी लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं।
2 of 6
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' वर्ष 2016 की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। इस मूवी में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, धोनी के किरदार में नजर आए थे। वहीं, अब इसे वापस से बड़े पर्दे पर रिलीज किए जाने की तैयारी है। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म 12 मई से भारतीय सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में दोबारा से रिलीज किया जा रहा है। इसकी रिलीज को लेकर डिज्नी स्टार के हेड स्टूडियो, बिक्रम दुग्गल ने कहा, 'इस री-रिलीज का उद्देश्य देश भर में अपने प्रशंसकों को क्रिकेट के सबसे जादुई पलों को बड़े पर्दे पर फिर से जीने का एक और मौका देना है।'
3 of 6
जब वी मेट
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2007 में रिलीज हुई शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह मूवी एक लव स्टोरी थी। इस फिल्म की स्टोरी के साथ इसके गाने और डायलॉग्स भी काफी ज्यादा पॉपुलर हुए थे। वहीं, 'जब वी मेट' को वर्ष 2023 में वेलेंटाइन-डे के मौके पर मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर और आइनॉक्स में वापस से रिलीज किया गया और मूवी को इस बार भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : सोशल मीडिया
1995 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को वापस से 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। आदित्य चोपड़ा की यह रोमांटिक ब्लॉकबस्टर फिल्म नेशनल थिएटर चेन (मल्टीप्लेक्स) में एक सफ्ताह तक दिखाई गई। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान और काजोल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। यह आदित्य के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। मूवी में शाहरुख और काजोल की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
5 of 6
शोले
- फोटो : सोशल मीडिया
1975 की फिल्म 'शोले' सही मायनों में कल्ट क्लासिक फिल्म है। इसकी दीवानगी ही है कि इसे वर्ष 2014 में वापस से रिलीज किया गया। 'शोले' फिल्म ना सिर्फ अपने एक्शन के लिए बल्कि अपनी कॉमेडी के लिए भी काफी पसंद की जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।