सब्सक्राइब करें

Box Office Flops: दर्शकों के बीच लोकप्रिय ये फिल्में असल में हैं बॉक्स ऑफिस फ्लॉप, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
These popular indian Films were actually flopped at Box Office Andaz apna Apna to Sooryavansham
भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला
किसी भी फिल्म की सफलता आमतौर पर बॉक्स-ऑफिस पर की गई कमाई के आधार पर मापी जाती है। हालांकि, बहुत सी ऐसी भी फिल्में हैं जिन्होंने टिकट खिड़की पर भले ही अच्छी कमाई न की हो,  लेकिन अपनी शानदार कहानी, अभिनय और संवाद की वजह से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, लेकिन असल में वे व्यावसायिक रूप  से फ्लॉप थीं।Kangana Ranaut: 'लॉक अप' के दूसरे सीजन को होस्ट करेंगी कंगना? पायल रोहतगी ने ली फिरकी, नोट साझा कर कसा तंज

 
Trending Videos
These popular indian Films were actually flopped at Box Office Andaz apna Apna to Sooryavansham
अंदाज अपना अपना - फोटो : यूट्यूब
अंदाज अपना अपना

आमिर खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन जैसे बड़े नामों से सजी फिल्म अंदाज अपना अपना की गिनती कल्ट क्लासिक फिल्मों में होती हैं। दर्शक इसे आज भी देखकर अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाते। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
These popular indian Films were actually flopped at Box Office Andaz apna Apna to Sooryavansham
स्वदेस - फोटो : यूट्यूब
स्वदेस

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह भी कहा जाता है। अपनी बेहतरीन अदाकारी से वे करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। किंग खान शानदार फिल्मोंं में स्वदेस का नाम भी जरूर शामिल  किया जाता है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा प्राप्त है। रिलीज के समय यह फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, लेकिन वक्त गुजरने के साथ साथ इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

These popular indian Films were actually flopped at Box Office Andaz apna Apna to Sooryavansham
सूर्यवंशम - फोटो : यूट्यूब
सूर्यवंशम

टीवी देखने के शौकीन लोगों ने अपनी जिंदगी में एक न एक बार सूर्यवंशम जरूर देखी होगी।  यह फिल्म छोटे पर्दे पर अनगिनत पर दिखाई जा चुकी है। अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी थी, लेकिन छोटे पर्दे पर आने के बाद इसे लोगों की खूब प्रशंसा मिली।

विज्ञापन
These popular indian Films were actually flopped at Box Office Andaz apna Apna to Sooryavansham
नायक - फोटो : यूट्यूब
नायक

इस लिस्ट में अनिल कपूर की फिल्म नायक का नाम भी शामिल  है। फिल्म में उन्होंने मुख्यमंत्री का रोल निभाया था। दर्शकों के बीच इस फिल्म ने खूब लोकप्रियता हासिल की। हालांकि, शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म व्यवसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, जिसकी वजह से इसे फ्लॉप करार दिया गया था।
Game Changer: इस दिन रिलीज होगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का पहला गाना, फिल्म से 'जरागांडी' का पोस्टर जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed