सब्सक्राइब करें

Bollywood: बेहद कम समय में शूट हुईं ये फिल्में, लिस्ट में अक्षय और कार्तिक की मूवीज भी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
bollywood movies shot in very less time haramkhor Dhamaka Jolly llb 2 Tanu weds manu returns
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों को बनाने के पीछे एक बड़ी टीम की मेहनत होती है। किसी भी प्रोजेक्ट को तैयार कर पर्दे पर उतारने में काफी समय लगता है। कहानी फाइनल करने से लेकर शूटिंग करने तक में कई महीने लग जाते हैं। हालांकि, वक्त के साथ अब लंबे शूटिंग शेड्यूल का यह चलन भी बदल रहा है। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कम समय पूरी हो गई।


Ilaiyaraaja: इलैयाराजा की बायोपिक में कौन निभाएगा एआर रहमान का किरदार? तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

Trending Videos
bollywood movies shot in very less time haramkhor Dhamaka Jolly llb 2 Tanu weds manu returns
हरामखोर  - फोटो : यूट्यूब
हरामखोर 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिनती बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में होती है। अब तक कई फिल्मों में वे अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुके हैं।  इन्हीं में से एक फिल्म हरामखोर भी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म को केवल 16 दिनों में शूट किया गया था। फिल्म की शूटिंग एक गांव में की गई थी। इसे कम समय में पूरा करने में क्रू का बहुत महत्वपूर्ण योगदान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood movies shot in very less time haramkhor Dhamaka Jolly llb 2 Tanu weds manu returns
धमाका - फोटो : यूट्यूब
धमाका

कार्तिक आर्यन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे हैं। हाल के दिनों में उनकी फैन फॉलोइंग में गजब का इजाफा देखने को मिला है। कार्तिक की फिल्म धमाका दर्शकों को काफी पसंद आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को महज 10 दिनों में शूट किया गया था। इसे सीधा ओटीटी पर जारी किया गया था।

bollywood movies shot in very less time haramkhor Dhamaka Jolly llb 2 Tanu weds manu returns
जॉली एलएलबी 2 - फोटो : यूट्यूब
जॉली एलएलबी 2

अक्षय कुमार  की  हिट फिल्मों में  जॉली एलएलबी 2 का नाम भी शामिल किया जाता है। इमोशनल और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में लोगों को अक्षय की अदाकारी खूब पसंद आई थी। फिल्म की शूटिंग भी बहुत कम समय में पूरी कर ली गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म महज 30 दिनों में पूरी हो गई थी। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म असल लोकेशंस पर शूट की गई थी।

विज्ञापन
bollywood movies shot in very less time haramkhor Dhamaka Jolly llb 2 Tanu weds manu returns
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स - फोटो : यूट्यूब
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

कंगना रणौत ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स बॉक्स  ऑफिस  पर जबर्दस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म का निर्देशन आनंद एल  राय ने किया था। फिल्म में आर माधवन भी नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग को एक महीने में पूरा कर लिया गया था।
Tom Cruise: लंदन की सड़कों पर लहूलुहान हालत में दौड़ते दिखे टॉम क्रूज, मिशन इम्पॉसिबल 8 की तस्वीरें हुईं वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed