टेलीविजन और फिल्मों में काम करने वाले कई बाल कलाकार अपने दौर में बहुत हिट थे। तब लोग उन्हें देखकर कहते थे कि आगे चलकर बॉलीवुड में इनका सिक्का चलेगा। वक्त आगे बढ़ता गया और बढ़ते वक्त के साथ ये बाल कलाकार आंखों से ओझल होते गए। भले आपको इन कलाकारों नाम याद न हों लेकिन इनकी शक्ल देखकर आप इन्हें जरूर पहचान जाएंगे।
बचपन में जो बच्चे थे सुपर स्टार, बड़े होते ही हुए गुमनाम, आज कोई पूछने वाला तक नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य कपाड़िया
'शाका लाका बूम बूम' का झुमरू तो आपको याद ही होगा। ये किरदार आदित्य कपाड़िया ने निभाया था। आदित्य ने धारावाहिकों में काम करने के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया। फिल्म जानवर में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ भी अभिनय किया। लेकिन धीरे-धीरे आदित्य स्क्रीन से गायब होते गए। 33 साल के आदित्य आखिरी बार कलर्स के एक सीरियल में नजर आए थे। फिलहाल अब वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
अमितेश कोचर
90 के दशक में जहां एक तरफ 'शक्तिमान' लोगों को अपना दीवाना बना रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ 'जूनियर जी' सुपरहीरो उसे टक्कर दे रहा था। उस दौर में इस सुपरहीरो ने तहलका मचा दिया था और जूनियर जी का रोल प्ले करने वाले बच्चे को रातोंरात स्टार बना दिया था। इस स्टार का नाम है अमितेश कोचर। जूनियर जी के बाद अमितेश फिर कभी टीवी पर नजर नहीं आए। अब वह यूट्यूब पर ब्लॉग बनाते हैं।
दर्शील सफारी
आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म 'तारे जमीन पर' से दर्शील सफारी ने बतौर बाल कलाकार डेब्यू किया था। ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। पढ़ाई खत्म करने के बाद दर्शील फिर से अभिनय की दुनिया से जुड़ गए। साल 2015-16 में उन्होंने थियेटर करना शुरू किया और कैन आई हेल्प यू नाम के प्ले में हिस्सा लिया। दर्शील अब 23 साल के हो गए हैं। हालांकि अभी उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगा है।
तन्वी हेगड़े
टीवी शो 'सोनपरी' में फ्रूटी का किरदार निभाने वाली लड़की तन्वी हेगड़े ने मात्र तीन साल की उम्र में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। 'शाका लाका बूम बूम' में भी उन्होंने काम किया। इसके अलावा कई फिल्मों में भी तन्वी काम कर चुकी हैं। संजय दत्त की फिल्म पिता में उन्होंने जबरदस्त किरदार निभाया था। फिलहाल अब वह पर्दे से गायब हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वह एक्टिव हैं।