फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remake Films: साउथ की इन फिल्मों को किया गया सबसे ज्यादा रीमेक, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

Thu, 21 Mar 2024 11:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
These South Movies have Most Remakes Drishyam Bodyguard Charlie Chaplin Nuvvostanante Nenoddantana
साउथ फिल्म्स - फोटो : अमर उजाला

सुपरहिट फिल्मों को अलग-अलग भाषाओं में फिर से बनाने की प्रथा काफी पहले से चली आ रही है। बॉलीवुड के साथ साउथ इंडस्ट्री में भी अच्छी फिल्मों का रीमेक किया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इतनी जबर्दस्त सफलता हासिल की कि उन्हें आगे चल कर कई भाषाओं रीमेक किया गया। आइए जानते हैं इन मूवीज के बारे में...


Pankaj Tripathi: 'आज लोग मुझे मेरे किरदारों के नाम से जानते हैं, यह बड़ी खुशी है',  बोले पंकज त्रिपाठी

These South Movies have Most Remakes Drishyam Bodyguard Charlie Chaplin Nuvvostanante Nenoddantana
नुवोस्तानानते नेनोदंताना - फोटो : सोशल मीडिया
नुवोस्तानानते नेनोदंताना- 8 रीमेक

फिल्म 'नुवोस्तानानते नेनोदंताना' तेलुगु भाषा में काफी सफल रही थी। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्मी की शानदार कहानी की वजह से इसे दूसरी भाषाओं में भी बाद में बनाया गया। अब तक इस फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में कुल आठ बार रीमेक किया जा चुका है। इस फिल्म को हिंदी भाषा में रमैया वस्तावैया के नाम से बनाया गया था, जिसमें गिरीश तौरानी अहम भूमिका में थे।

These South Movies have Most Remakes Drishyam Bodyguard Charlie Chaplin Nuvvostanante Nenoddantana
दृश्यम - फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम- 6 रीमेक

मोहनलाल मलयालम सिनेमा के बड़े सितारों में से एक हैं। अब तक वे कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म दृश्यम उनकी सबसे सफल फिल्मों में से  एक है। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म से मोहनलाल की लोकप्रियता में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला था। उनकी यह फिल्म टिकट खिड़की पर इतनी सफल रही कि इसे आगे चल अलग-अलग भाषाओं में इसे रीमेक किया जा चुका है। हिंदी में अजय देवगन इसी नाम से बनी फिल्म में दिख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These South Movies have Most Remakes Drishyam Bodyguard Charlie Chaplin Nuvvostanante Nenoddantana
चार्ली चैपलिन - फोटो : सोशल मीडिया
चार्ली चैपलिन- 6 रीमेक

तमिल भाषा की फिल्म चार्ली चैपलीन भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म को कुल छह बार अलग-अलग भाषाओं में रीमेक किया जा चुका है। सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान अभिनीत फिल्म नो एंट्री भी इसी फिल्म का हिंदी रूपांतरण है। इसके अलावा इस फिल्म को तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, मराठी, बंगाली भाषा में भी बनाया जा चुका है।

विज्ञापन
These South Movies have Most Remakes Drishyam Bodyguard Charlie Chaplin Nuvvostanante Nenoddantana
बॉडीगार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
बॉडीगार्ड- 5 रीमेक

फिल्म बॉडीगार्ड मलयालम भाषा में जबर्दस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म की सफलता को भुनाने के लिए इसे अलग-अलग भाषाओं में भी बनाया जा चुका है। सलमान खान की बॉडीगार्ड भी इसी फिल्म का रीमेक है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली में रीमेक किया जा चुका है।
Priyanka Chopra: अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और पति निक के साथ किए रामलला के दर्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed