बॉलीवुड को ग्लैमर इंडस्ट्री के नाम से जाना जाता है। फैंस हमेशा अपने चहेते सितारों के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। अक्सर इन सितारों को पार्टियों में स्पॉट किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के रंगीन माहौल में ये स्टार्स नशे में डूबे रहते हैं। मगर, फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं, जो शराब,सिगरेट जैसी बुरी लत से कोसों दूर रहते हैं। आज अपने इस लेख में हम उन सितारों के बारे में जानेंगे जो नशे से दूर रहते हैं। साथ ही लोगों को भी इससे दूर रहने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
Bollywood: शराब-सिगरेट से कोसों दूर रहते हैं ये बॉलीवुड सितारे, लोगों को भी नशे से दूर रहने की देते हैं सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:31 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के रंगीन माहौल में ये स्टार्स नशे में डूबे रहते हैं। मगर, फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं, जो शराब,सिगरेट जैसी बुरी लत से कोसों दूर रहते हैं।
विज्ञापन