सब्सक्राइब करें

Bollywood: अभिनय में ही नहीं प्लेन उड़ाने में भी माहिर हैं ये सितारे, लिस्ट में कई कलाकारों के नाम शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 04 Jan 2024 12:33 AM IST
सार

इन सितारों के पास भले ही खुद का हवाई जहाज हो या ना हो, लेकिन प्लेन उड़ाना बखूबी जानते हैं। कौन से हैं वे पायलट सितारे, आइए जानते हैं...

विज्ञापन
shahid kapoor to amitabh bachchan gul panag as an expert not only acting also in flying planes
अमिताभ बच्चन, गिल पनाग, विवेक ओबेरॉय, शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

अभिनय के अलावा फिल्मी सितारों के और भी कई शौक और हुनर हैं। कई स्टार्स पेंटिग करने में, तो कोई फुटबॉल खेलने और कुकिंग में माहिर हैं, लेकिन आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे, जिनके पास प्लेन उड़ाने की कला भी है। इन सितारों के पास भले ही खुद का हवाई जहाज हो या न हो, लेकिन प्लेन उड़ाना बखूबी जानते हैं। तो कौन से हैं वे पायलट सितारे, आइए जानते हैं...

Trending Videos
shahid kapoor to amitabh bachchan gul panag as an expert not only acting also in flying planes
शाहिद कपूर - फोटो : social media

शाहिद कपूर 
अभिनेता शाहिद कपूर शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता अभिनय में ही नहीं प्लेन उड़ाने में भी माहिर हैं। शाहिद ने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि फिल्म ‘मौसम’ के लिए उन्होंने प्लेन उड़ाना सीखा था। इस फिल्म में शाहिद कपूर एयरफोर्स पायलट बने थे। भारतीय वायुसेना के पायलट के रोल में जान फूंकने के लिए ही शाहिद ने तब प्लेन उड़ाना भी सीखा था।

यह भी पढ़ें: Hansal Mehta: हंसल मेहता ने मनोज बाजपेयी के साथ काम करने के तरीके पर की बात, बोले- 'मूडी हैं अभिनेता'

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor to amitabh bachchan gul panag as an expert not only acting also in flying planes
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन 
अभिनेता अमिताभ बच्चन भी प्लेन उड़ाने में माहिर हैं। बिग बी के पास खुद का प्राइवेट प्लेन भी है। अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वे अपना करियर एयरफोर्स में बनाना चाहते थे। हालांकि उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया, लेकिन उन्होंने प्लेन उ़डाना सीखा था। बताया जाता है कि अभिनेता प्लेन उड़ाने और बेहतरीन तरीके से लैंडिग करने में भी एक्सपर्ट हैं।
 

shahid kapoor to amitabh bachchan gul panag as an expert not only acting also in flying planes
विवेक ओबरॉय - फोटो : social media

विवेक ओबरॉय
विवेक ओबरॉय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता ने फिल्मों में अपने किरदार को वास्तविक दिखाने के लिए प्लेन उड़ाना सीखा था। विवेक फिल्म ‘कृष 3’ में विलेन के रोल में दिखे थे। अभिनेता ने अपने इस किरदार में जान फूंकने के लिए प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग ली थी। विवेक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, फिल्म के लिए उन्होंने प्लेन उड़ाना सीखा था।

यह भी पढ़ें: Ira Nupur Wedding: आयरा से शादी करने के लिए जॉगिंग करते हुए ताज एंड्स पहुंचे नूपुर, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
shahid kapoor to amitabh bachchan gul panag as an expert not only acting also in flying planes
गुल पनाग - फोटो : social media

गुल पनाग 
अभिनेत्री गुल पनाग ने हिन्दी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री के पास भी प्लेन उड़ाने का हुनर है। गुल पनाग बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो प्रोफेशनल पायलट भी हैं। गुल पनाग के पास प्लेन उड़ाने का लायसेंस भी है। अभिनेत्री ही नहीं उनके पति ऋषि अत्री भी प्रोफेशनल सीनियर पायलट हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed