फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: कबीर खान की 'बब्बर शेर' में नजर आएंगे सलमान? बजरंगी भाईजान-एक था टाइगर के बाद फिर साथ करेंगे काम

Thu, 04 Jan 2024 12:25 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 04 Jan 2024 12:25 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर खान ने सलमान खान को एक स्क्रिप्ट दी है, जो उनके दिल के बेहद करीब है। कबीर को लगता है कि सलमान के अलावा ये स्क्रिप्ट किसी और के लिए उपयुक्त नहीं है। 

विज्ञापन
Salman Khan and Kabir Khan work together in Babbar Sher Bajrangi Bhaijaan Director approaches Tiger 3 Star
कबीर खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कबीर खान इंडस्ट्री के दो बड़े नाम हैं। दोनों ने साथ में एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है। खबर आ रही है कि निर्देशक कबीर खान और सलमान खान एक बार फिर से साथ में काम करने वाले हैं। दर्शक लंबे वक्त से दोनों की साथ में फिल्म को लेकर मांग कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर इनकी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी।

Salman Khan and Kabir Khan work together in Babbar Sher Bajrangi Bhaijaan Director approaches Tiger 3 Star
सलमान और कबीर खान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर खान ने सलमान खान को एक स्क्रिप्ट दी है, जो उनके दिल के बेहद करीब है। कबीर को लगता है कि सलमान के अलावा ये स्क्रिप्ट किसी और के लिए उपयुक्त नहीं है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि कबीर के आसपास कई ऐसे लोग हैं जो इस भूमिका को निभाने के लिए उनसे अन्य सितारों पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कबीर इस बात पर अड़े हैं कि इस फीचर फिल्म के लिए सलमान उनकी पहली पसंद हैं। 

म्यूजिक से संन्यास ले रही हैं सेलेना गोमेज?

Salman Khan and Kabir Khan work together in Babbar Sher Bajrangi Bhaijaan Director approaches Tiger 3 Star
कबीर खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कबीर खान पहले ही सलमान से कई बार मिल चुके हैं और इस महीने और मुलाकातें होने की उम्मीद है। कबीर ने नवंबर और दिसंबर दोनों में सलमान के साथ बैठक की हैं। कबीर ने सलमान को यह आश्वासन दिया है कि वह जनवरी के अंत तक पूरी स्क्रिप्ट के साथ लौटेंगे। वहीं, सलमान खान भी इसके लिए उत्साहित हैं। कबीर की इस फिल्म का नाम 'बब्बर शेर' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan and Kabir Khan work together in Babbar Sher Bajrangi Bhaijaan Director approaches Tiger 3 Star
कबीर और सलमान - फोटो : social media

सलमान अगर इस फिल्म को करने के लिए सहमत होते हैं, तो यह एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट के बाद सलमान और कबीर चोथी बार साथ में काम करेंगे। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सलमान और कबीर के अगले 45 दिनों में 'बब्बर शेर' को लेकर निर्णय लेने की उम्मीद है। तब तक इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों इस फिल्म में एक बार फिर साथ में काम करेंगे।  

विज्ञापन
Salman Khan and Kabir Khan work together in Babbar Sher Bajrangi Bhaijaan Director approaches Tiger 3 Star
टाइगर 3 - फोटो : social media

वहीं, सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार टाइगर 3 में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी अहम किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 286 करोड़ की कमाई की।   

Ira Nupur Shikhare Wedding: नूपुर की हुईं आयरा खान, तस्वीरों में देखें दूल्हा-दूल्हे का खूबसूरत अंदाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed