{"_id":"65953eeadfe887f060042b6d","slug":"actress-played-action-role-in-film-before-fighter-deepika-padukone-katrina-kaif-priyanka-chopra-kangana-ranaut-2024-01-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: 'फाइटर' में दीपिका करेंगी स्टंट, पहले भी बॉलीवुड की अभिनेत्रियां दिखा चुकी हैं एक्शन का जलवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepika Padukone: 'फाइटर' में दीपिका करेंगी स्टंट, पहले भी बॉलीवुड की अभिनेत्रियां दिखा चुकी हैं एक्शन का जलवा
Wed, 03 Jan 2024 11:42 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वो दौर था जब एक्शन और स्टंट ज्यादातर बॉलीवुड में हीरो के हिस्से में आता था और अभिनेत्रियों के हिस्से में गाना या डांस। बहुत कम ही ऐसी फिल्में बनती थी जहां हीरोइन भी अपने एक्शन का जलवा दिखा पाएं। इक्का-दुक्का पुरानी फिल्मों को छोड़ दें, तो अक्सर हीरोइन जब मुसीबत में होती थीं तब हीरो ही उन्हें बचाने के लिए आते थे। ऐसे दृश्यों में हीरो विलेन के साथ मार-धार और स्टंट वाले सीन करते थे, लेकिन अब वक्त बदल रहा है और जमाना भी। आज की हमारी हीरोइन अपनी सुरक्षा खुद करना जानती है, इसलिए वो फिल्मों में एक्शन वाले किरदार निभाती दिखाई देती हैं। अभिनेत्रियों के लिए भी अलग से एक्शन वाले दृश्य लिखे जाते हैं। आइए आज ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं, जो अपनी फिल्मों में एक्शन और स्टंट करके दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई हैं।
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी एक्शन फिल्म 'फाइटर' रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में उनके अलावा ऋतिक रोशन और अनिल कपूर ने काम किया है। अपने रिलीज से पहले ही फिल्म 'फाइटर' में दीपिका पर फिल्माए गए एक्शन दृश्यों की खूब बात हो रही है। इसके पहले भी 'पठान' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी हिट फिल्मों में हमने दीपिका के एक्शन स्किल को देखा है। पर्दे पर दीपिका को एक्शन करते देखना दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होता है।

कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
'टाइगर 3' हो या 'टाइगर जिंदा है' इन फिल्मों में सलमान खान को दर्शकों ने जितना प्यार दिया है, दर्शकों का उतना ही प्यार फिल्म की हिरोइन कटरीना कैफ को भी मिला है। कटरीना जितनी खूबसूरती से फिल्मों में डांस करती हैं उतनी ही सिद्दत से एक्शन वाले दृश्य भी। 'टाइगर' फ्रेंचाइजी में कटरीना 'जोया' का किरदार निभाती हैं जो एक्शन और स्टंट करने में माहिर हैं।

कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
अपने बेबाक बयान और निर्भीक अंदाज के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मशहूर हैं। दरअसल कंगना जैसी निजी जिंदगी में हैं, बिल्कुल वैसी ही मजबूत किरदार अपनी फिल्मों में भी निभाती हैं। चाहे वो पिछले साल आयी उनकी फिल्म 'तेजस' हो या उसके पहले रिलीज हुई 'धाकड़', कंगना अपने एक्शन और स्टंट वाले दृश्यों से दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहीं हैं। फिल्म 'तेजस' में उन्होंने एक निडर पायलट 'तेजस गिल' के किरदार को निभाया था और इस फिल्म में उन्होंने काफी एरियल वाले स्टंट भी किये थे।

प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड की फिल्मों में एक्शन करती दिखाई देती हैं, बल्कि वे हॉलीवुड की फिल्मों भी एक्शन करती हैं। चाहे वो उनकी हिंदी फिल्म 'मैरी कॉम' हो या 'डॉन' या फिर उनकी हॉलीवुड की सीरीज 'सिटाडेल' हो, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्शन स्किल का लोहा हर जगह मनवाया है।