फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ira Nupur Shikhare Wedding: नूपुर की हुईं आयरा खान, तस्वीरों में देखें दूल्हा-दूल्हे का खूबसूरत अंदाज

Wed, 03 Jan 2024 10:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: Aamir Khan Daughter got married see photos of Newly married couple
नूपुर शिकरे, आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की लाडली आयरा अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। आज दोनों ने अपने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में एक-दूसरे से शादी रचाई है। शादी के बाद नई-नवेली जोड़ी की तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। नूपुर और आयरा बेहद प्यारे लग रहे हैं। नूपुर ने खास मौके पर पिंक और ब्लू कलर का लहंगा पहना है, वहीं नूपुर नीले रंग के कुर्ते पाजामा में डैशिंग लग रहे हैं।


Jolly LLB 3: अक्षय-अरशद की 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग!

Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: Aamir Khan Daughter got married see photos of Newly married couple
आयरा खान-नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिकरे ने आज तीन जनवरी को कोर्ट मैरिज की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी का पंजीकरण कराने के बाद जोड़ा आठ जनवरी को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेगा। आयरा और नूपुर ने आज मुंबई में अधिकारियों की मौजूदगी में ताज एंड्स में अपनी शादी का पंजीकरण कराया।

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: Aamir Khan Daughter got married see photos of Newly married couple
आयरा खान और नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी शादी के समारोह में नूपुर शिकरे बहुत अलग अंदाज में पहुंचे। नूपुर किसी कार या बग्गी में नहीं, बल्कि वे सड़क पर दौड़ लगाते हुए शादी के वेन्यू तक पहुंचे। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने शादी की रस्म के दौरान भी शेरवानी या सूट नहीं पहना। नूपुर जिम कॉस्ट्यूम में ही शादी की रस्में निभाते दिखे। हालांकि, शादी के बाद जरूर उन्होंने कुर्ता पाजामा पहन अपनी दुल्हनिया आयारा के साथ जमकर पोज दिए।
Sharmila Tagore: इब्राहिम के जन्म पर शर्मिला ने अमृता सिंह को दिया था यह उपहार, केबीसी के सेट पर किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: Aamir Khan Daughter got married see photos of Newly married couple
किरण राव भी शादी में हुईं शामिल - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के कार्यक्रम से और भी वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में नूपुर और आयरा का परिवार नजर आ रहा है। आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव भी आयरा और नूपुर की शादी में बेटे आजाद के साथ शामिल हुईं। सामने आए एक वीडियो में आमिर खान, किरण को प्यार करते नजर आ रहे हैं। ग्रीन और क्रीम कलर की ड्रेस में किरण बेहद प्यारी लग रही हैं।

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: Aamir Khan Daughter got married see photos of Newly married couple
नूपुर शिकरे-आयरा खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य वीडियो में आमिर खान और रीना दत्ता अपने बेटी और दामाद के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दें की आयारा खान, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। बीते वर्ष आयरा ने नूपुर के साथ सगाई की थी। नूपुर एक सेलिब्रिटी फिटनेस कोच और ट्रेनर हैं। इसके अलावा वे डांसर भी हैं। वहीं, आयरा मेंटल हेल्थ के लिए जागरूकता फैलाती हैं। वे कई एनजीओ के साथ मिलकर काम करती हैं।

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed