फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ira Nupur Wedding: आयरा से शादी करने के लिए जॉगिंग करते हुए ताज एंड्स पहुंचे नूपुर, वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 03 Jan 2024 08:08 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 03 Jan 2024 08:08 PM IST
सार

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के दामाद नूपुर शिकरे शादी समारोह से पहले सड़कों पर घूमते हुए नजर आए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Nupur Shikhare jogs 8 km to Wedding venue Taj Lands Bandra to marry Aamir Khan Daughter Ira Khan
आयरा खान और नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिकरे आज 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शादी का पंजीकरण कराने के बाद जोड़ा 8 जनवरी को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेगा। आयरा और नूपुर आज मुंबई में अधिकारियों की मौजूदगी में ताज एंड्स में अपनी शादी का पंजीकरण कराएंगे। इसके बाद ताज लैंड्स एंड में एक भव्य स्वागत समारोह है। अपनी शादी के समारोह में शामिल होने से पहले आमिर खान के होने वाले दामाद सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे हैं।

Nupur Shikhare jogs 8 km to Wedding venue Taj Lands Bandra to marry Aamir Khan Daughter Ira Khan
नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के होने वाले दामाद नूपुर शिकरे शादी समारोह से पहले सड़कों पर घूमते हुए नजर आए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नूपुर का ये अंदाज देख यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर ये कौन सी रस्म है। दरअसल, नुपुर ने अपनी शादी में शामिल होने के लिए एक खास तरीका अपनाया है। पारंपरिक घोड़े, घोड़े से चलने वाली गाड़ी या आकर्षक विकल्पों के बजाय नूपुर विवाह स्थल तक जॉगिंग करते हुए पहुंचे हैं।  

Anubhav Sinha: फिल्मों की ओटीटी रिलीज पर अनुभव सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- इसका कोई तय नियम नहीं

Nupur Shikhare jogs 8 km to Wedding venue Taj Lands Bandra to marry Aamir Khan Daughter Ira Khan
नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया

फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिकरे बांद्रा के ताज लैंड्स पहुंचे, जहां उनकी शादी आमिर खान की बेटी आयरा खान के साथ होगी। इसके कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में नूपुर काली टी-शर्ट और सफेद शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। वह सांता क्रूज से बांद्रा में विवाह स्थल तक जॉगिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो कि लगभग 8 किमी है। इस दौरान उनके कुछ दोस्त भी साथ में नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nupur Shikhare jogs 8 km to Wedding venue Taj Lands Bandra to marry Aamir Khan Daughter Ira Khan
नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया

बारात जब कार्यक्रम स्थल के बाहर इकट्ठा हुई तो एक ढोलवाला उन्हें उठाता हुआ दिखाई दिया। आज ताज लैंड्स में दोनों के शादी समारोह में केवल दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। जोड़े की शादी की रस्में जोरों-शोरों के साथ जारी हैं। बीते दिन आमिर खान की लाडली की हल्दी सेरेमनी पूरी हुई। वहीं, आज आयरा के हाथ पर मेहंदी रचने वाली है। 

विज्ञापन
Nupur Shikhare jogs 8 km to Wedding venue Taj Lands Bandra to marry Aamir Khan Daughter Ira Khan
आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान के होने वाले दामाद नूपुर शिकरे बीते कुछ दिनों से जबरदस्त सुर्खियों में हैं। आयरा संग सगाई के बाद से हर कोई जानना चाहता है कि वे क्या करते हैं, और उनकी कमाई कितनी है। नूपुर शिकरे एक सेलिब्रिटी फिटनेस कोच हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नूपुर शिकरे की नेटवर्थ 10 मिलियन डॉलर के आस-पास है। नूपुर शिकरे आमिर खान के साथ-साथ सुष्मिता सेन के भी पर्सनल ट्रेलर रहे हैं।  

Dipika Chikhlia Interview: एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंच जाएंगी ‘सीता’, बोलीं, मनोरंजन के लिए मत बनाइए ‘रामायण’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed