फिल्मों के लिहाज से साल 2023 काफी शानदार रहा। एक के बाद एक कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। इस सूची में विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल भी शामिल है। चंबल से निकलकर मनोज शर्मा के यूपीएससी अधिकारी बनने तक का सफर इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में रही। वहीं, इसमें अपने किरदार के लिए विक्रांत मैसी की भी खूब सराहना हुई। फिलहाल यह फिल्म अपने एक सीन को लेकर फिर से चर्चा में आ गया है। इस सीन में रीयल आईपीएस मनोज शर्मा और रीयल श्रद्धा जोशी नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर विक्रांत मैसी ने एक्स पर एक फैन के सवाल का जवाब दिया है।
12th Fail: 12वीं फेल के इस सीन में IPS मनोज शर्मा और IRS श्रद्धा जोशी का है कैमियो? क्या आपने किया नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं फेल इस समय डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। एक्स पर एक यूजर ने फिल्म के सीन में रीयल आईपीएस मनोज शर्मा और आईआरएस श्रद्धा जोशी की मौजदूगी को लेकर सवाल किया। यूजर ने लिखा, 'क्या किसी ने इस सीन के बैकग्राउंड में असली मनोज और श्रद्धा को नोटिस किया? बारीकी पर कितना ध्यान दिया गया है। हैशटैग 12वीं फेल।'
did anyone notice in the background
real Manoj and shradha in this scene
What a detailing 🙌🏻🙌🏻#12thFail pic.twitter.com/Pyn60A5Bba
विक्रात मैसी ने किया जवाब
यूजर के इस सवाल का फिल्म के लीड एक्टर विक्रात मैसी ने जवाब दिया। विक्रांत ने लिखा, 'आखिरकार मुझे कोई तो मिला जिसने इस पर ध्यान दिया। यह सच है, ये वही हैं। विधु विनोद चोपड़ा फिल्मस की ओर की ओर से यह उन्हें एक छोटा सा सम्मान है। एक खास बात और की यह सीन दिल्ली हाट का है।'
Shreyas Talpade: दिल का दौरा पड़ने के बाद 'क्लिनिकली डेड' हो गए थे श्रेयस, डॉक्टरों ने सीपीआर देकर बचाई जान
मनोज शर्मा के सच्ची कहानी पर आधारित
विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित '12वीं फेल' की कहानी यूपीएससी की तैयारी कर रहे मनोज शर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में मनोज शर्मा के संघर्ष की कहानी है, जो गरीबी और विपरित परिस्थितियों से निकलकर आईपीएस अधिकारी बनते हैं। इसके साथ ही फिल्म में उन लाखों छात्रों के संघर्ष को दिखाया गया है, जो यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते हैं। यह फिल्म अनुराग पाठक के उपन्यास पर 12वीं फेल पर आधारित है।
Ravi Jadhav Interview: पंकज त्रिपाठी की मेहनत परदे पर नजर आएगी, उनमें मिलते ही अपना बना लेने का खास हुनर है
स्वतंत्र नामांकन में ऑस्कर में भेजा गया फिल्म
गौरतलब है कि 12वीं फेल को स्वतंत्र नामांकन के रूप में ऑस्कर 2024 के लिए भेजा गया है। वहीं, सिनेमा जगत के दिग्गजों ने भी इस फिल्म को सराहा था। इसमें अभिनेता कमल हासन, संजय दत्त, फरहान अख्तर और अनिल कपूर जैसे इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों का नाम शामिल है।
Fighter: 'फाइटर' की रिलीज से पहले सिद्धार्थ को सता रहा 'पठान' वाला डर, पोस्ट में लिखा 'हो रही घबराहट और चिंता'