{"_id":"64bbc93e88357c3c7c034245","slug":"these-stars-instagram-account-got-hacked-tabbu-rakul-preet-singh-poonam-pandey-pooja-hegde-2023-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs: इन सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पड़ी हैकर्स की बुरी नजर, किसी ने मांगे पैसे तो किसी ने हटाए फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs: इन सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पड़ी हैकर्स की बुरी नजर, किसी ने मांगे पैसे तो किसी ने हटाए फोटो
बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपनी फिल्मों बयानों या किसी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसके साथ ही ये सितारे अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। मगर टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में कई बार ये सितारे हैकिंग का भी शिकार हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट हैकर्स के निशाने पर आ चुके हैं।
2 of 7
तिग्मांशु धूलिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में 'हासिल' और 'पान सिंह तोमर' जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर-डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक ने इसके खिलाफ एक्शन लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अकाउंट के हैक होने का पता तब चला जब हैकर ने तिग्मांशु के दोस्तों को मैसेज भेजने शुरू कर दिए और आर्थिक मदद मांगने लगा। एक दोस्त ने जब तिग्मांशु को कॉल करके इसका पता लगाया तब जाकर सच्चाई सामने आई।
3 of 7
तब्बू
- फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। मगर तब्बू भी हैकिंग का शिकार हो चुकी हैं। जी हां, इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ही इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा कर के दी थी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने फैंस को सचेत किया था कि उनकी ओर से किसी भी तरह को कई लिंक आए तो उसको क्लिक ना करें। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा पोस्ट पर लिखा, 'हैक अलर्ट, मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है। कृपया मेरे अकाउंट से मिले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ईशा देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी थी। ईशा ने अपने फैंस से निवेदन किया था कि उनके अकाउंट से मिल रहे किसी भी मैसेज का जवाब ना दें। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की आईडी भी पोस्ट के साथ शेयर की थी। ईशा देओल ने अपने फॉलोअर्स से असुविधा के लिए क्षमा भी मांगी थी। ईशा देओल ने लिखा था, 'आज सुबह मेरा ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है तो कृपया कर अगर आपको कोई मैसेज आता है तो उसपर प्रतिक्रिया ना दें। आपको जो असुविधा हुई है, उसके लिए खेद है। मेरा इंस्टाग्राम आईडी imeshadeol है।'
विज्ञापन
5 of 7
शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर शाहिद कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट साल 2018 में आई उनकी फिल्म पद्मावत की रिलीज के बाद हैक हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।