फिल्म इंडस्ट्री में तमाम लोग आते हैं, स्ट्रगल करते हैं और काम पाते हैं। कुछ अपने किए काम से पहचान बनाकर पैर जमा लेते हैं, तो कुछ अपना जादू चलाने में नाकाम रहते हैं और धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं। वर्ष 2000 में भी ऐसे कई स्टार्स ने बॉलीवुड में एंट्री ली। कुछ तो अच्छे-खासे फिल्मी परिवार से होने के बाद भी नहीं चल पाए और अचानक गायब हो गए। हालांकि, गायब हो चुके वही सितारे अब एक बार फिर कमबैक करने जा रहे हैं। कौन से हैं वो स्टार्स आइए जानते हैं...
Bollywood Stars: कमबैक को तैयार हैं लंबे वक्त से गुमनाम ये सितारे, क्या इस बार चला पाएंगे जादू?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरदीन खान
बॉलीवुड के हैंडसम हंक फरदीन खान की आखिरी फिल्म साल 2010 में आई 'दूल्हा मिल गया' थी। फरदीन 13 साल बाद जल्द ही 'विस्फोट' फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की आगामी वेब सीरीज 'हीरामंडी' में भी नजर आएंगे।
जायद खान
जायद खान ने वर्ष 2003 में फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वर्ष 2015 में आई फिल्म 'शराफत गई तेल लेने' उनकी आखिरी फिल्म थी। इतने लंबे वक्त से जायद पर्दे से दूर ही हैं। मगर अब जल्द ही वह फिल्म ' देसी मैजिक' और 'ब्लैक शीप' फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।
हरमन बवेजा
हरमन बवेजा ने वर्ष 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन, ऋतिक रोशन के डुप्लीकेट का टैग लगने की वजह से चार फिल्मों के बाद ही उनके करियर पर फुल स्टॉप लग गया था। हरमन जल्द ही 'पतंग' और 'रनवे 2' फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।
शाइनी आहूजा
शाइनी आहूजा ने साल 2005 में 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'गैंगस्टर' 'वो लम्हे', 'लाइफ इन ए...मेट्रो' और 'भूल भुलैया' जैसी सुपरहिट फिल्में देकर अच्छे स्टार बन गए थे, लेकिन साल 2009 में लगे रेप केस ने उन्हें हीरो से जीरो बना दिया। शाइनी आहूजा भी जल्द ही 'ब्लैक गोल्ड' फिल्म से वापसी करने जा रहे हैं।