बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेता हुए हैं, जिनके अभिनय की दुनिया दीवानी रहीं हैं। तो वहीं कुछ अभिनेता आज भी हमारे बीच मौजूद हैं, जिन्हें फिल्मों में देखकर ही दर्शक खुश हो जाते हैं। लेकिन आज हम किसी अभिनेता के अभिनय को लेकर बात नहीं करेंगे। आज हम बात करने जा रहे हैं, उन अभिनेताओं के बारे में जो अपनी पत्नियों के साथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थे। जी हां, ऐसे अभिनेता, जिनकी पत्नियों ने भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। इस लिस्ट में कई ऐसे अभिनेताओं के नाम शामिल हैं, जो खुद भी सिनेमा में एक्टिव रहें और उनकी पत्नियों ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। तो चलिए जानते हैं ऐसे कुछ खास अभिनेताओं के बारे में।
ये अभिनेता पत्नियों के साथ फिल्मों में रहें हैं एक्टिव, एक ने तो पत्नी के साथ की हैं दस फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओम शिवपुरी और सुधा शिवपुरी
ओम शिवपुरी को आपने पुरानी फिल्मों में विलेन का रोल निभाते देखा होगा। 70 के दशक में करीब हर दूसरी फिल्म में दिखने वाले ओम शिवपुरी को शायद ही कोई भूल पाया हो। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। राजस्थान में जन्मे ओम शिवपुरी ने अपने करियर की शुरुआत जयपुर में एक रेडियो स्टेशन में काम करके की थी। उस समय उनकी पत्नी सुधा शिवपुरी भी वहां काम करती थीं। ओम शिवपुरी की पहली फिल्म 'आसाढ़ का एक दिन' थी। सुधा भी कई फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आईं। सुधा ने बासु चैटर्जी की फिल्म 'स्वामी' से साल 1977 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। ओम और सुधा ने साल 1968 में शादी रचा ली थी। दोनों ने मिलकर अपना एक थिएटर ग्रुप भी शुरू किया । इसका नाम 'दिशांतर' था । ओम शिवपुरी ने कई प्ले खुद ही डायरेक्ट किए । इसमें 'आधे अधूरे', 'खामोश', 'अदालत जारी' और 'कोर्ट चालू है' काफी पॉपुलर हुए थे।
पंकज कपूर और नीलिमा अजीम
अभिनेता पंकज कपूर और एक्ट्रेस नीलिमा अजीम आज भले ही साथ ना हो लेकिन एक समय था जब दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। सिर्फ यही नहीं दोनों ही स्टार्स अपने फिल्मी करियर में सफल रहें हैं। पंकज कपूर और नीलिमा अजीम ने शादी के नौ साल बाद तलाक ले लिया था। पंकज कपूर ने एनएसडी में 74 से ज्यादा थिएटर नाटक किए थे। नाटकों में उनके अभिनय को इतनी सराहना मिली कि मशहूर हॉलीवुड फिल्म निर्माता रिचर्ड एटनबर्ग ने महात्मा गांधी के जीवन पर केंद्रित फिल्म गांधी में उन्हें ही कास्ट कर लिया। पंकज कपूर ने इसके बाद एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी, जिसमें मंडी, जाने भी दो यारों, रोजा, मकबूल जैसी फिल्में शामिल हैं। तो वहीं नीलिमा अजीम की बात करें तो उनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आये। नीलिमा ने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया, जिसमें उनकी मुख्य फिल्मों की अगर बात करें तो उसमें सलीम लंगड़े पे मत रो, सड़क, सूर्यवंशम, इश्क विश्क और ब्लैकमेल शामिल हैं। नीलिमा ने पंकज कपूर से तलाक लेकर राजेश खट्टर से शादी की। लेकिन उनकी ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। इसके बाद उन्होंने रजा अली खान से शादी रचाई। ये शादी भी पांच साल में टूट गई। अब नीलिमा बेटे और अभिनेता शाहिद कपूर के साथ रहती हैं। तो वहीं उनके पिता और अभिनेता पंकज कपूर ने एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी रचा ली थी।
नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह की गिनती बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में होती है। साल 1975 में रत्ना की पहली बार मुलाकात नसीरुद्दीन शाह से हुई थी। उस वक्त रत्ना कॉलेज की स्टूडेंट थीं और नसीरुद्दीन शाह पुणे के चर्चित फिल्म संस्थान एफटीआईआई में पढ़ा करते थे। उस वक्त नसीरुद्दीन शादीशुदा थे लेकिन उनकी पत्नी के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं थे। ऐसे में नसीर और रत्ना के बीच नजदीकियां बढ़ी। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1982 में शादी रचा ली। नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह दोनों ही उम्दा कलाकार है। नसीरुद्दीन की फिल्मों को लेकर कहा जाता है कि अगर एक्टिंग सीखनी हो तो उनकी ही फिल्में देखो। तो वहीं रत्ना पाठक ऐसी कलाकार हैं जो हर किरदार में खुद को बखूबी ढाल लेती हैं। रत्ना पाठक शाह ने फिल्म मंडी से डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। तो वहीं नसीर साहब ने भी अभिनय के शानदार नमूने पेश किए हैं। तीन फिल्मफेयर पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और वेनिस फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए द वोल्पी कप भी जीत चुके हैं। चक्र, मासूम, पार, मोहरा, इकबाल, सरफरोश उनकी शानदार फिल्मों में से हैं।
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया
दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना और खूबसूरत अदाकारा डिंपल कपाड़िया किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सुपरस्टार राजेश खन्ना आज भले ही हमारे बीच ना हो लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोगों के जेहन में बसी हुई हैं। तो वहीं फिल्म 'बॉबी' से रातों रात सुपरस्टार बनीं डिंपल कपाड़िया आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। राजेश और डिंपल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है और इससे भी शानदार दोनों का फिल्मी सफर। जहां एक तरफ राजेश खन्ना ने अपने अभिनय से पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। तो वहीं डिंपल कपाड़िया ने भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। डिंपल राजेश खन्ना से काफी इंप्रेस हुई थीं और राजेश खन्ना से शादी करने के लिए फौरन राजी हो गई थीं। कहा जाता है कि डिम्पल कपाड़िया, राजेश खन्ना की फैन थीं और स्कूल बंक कर काका की फिल्में देखती थीं।