फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Villains: पर्दे पर इन विलेन को देखकर छूटी लोगों की हंसी, कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को बनाया अपना कायल

Wed, 02 Aug 2023 03:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 02 Aug 2023 03:55 PM IST
विज्ञापन
These Villains Made Laugh On Screen To People Shakti Kapoor Prakash Raj Vijay Raaz Sanjay Mishra
कॉमिक विलेन - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड फिल्मों में खलनायकों का खास महत्व होता है। माना जाता है की विलेन जितना खूंखार हो लोगों को उतना ही मजा आता है। हालांकि, कुछ विलेन ऐसे भी हैं जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही खलनायको के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने स्क्रीन पर अपने कॉमिक टाइमिंग से लोगों का हंसा-हंसा कर बुरा हाल कर दिया।


Gadar 2: 'गदर 2' पर भी चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 10 कट के बाद फिल्म को मिला यूए सर्टिफिकेट

These Villains Made Laugh On Screen To People Shakti Kapoor Prakash Raj Vijay Raaz Sanjay Mishra
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शक्ति कपूर

इस लिस्ट में पहला नाम शक्ति कपूर का आता है। अपने फिल्मी करियर में शक्ति ने एक से बढ़कर एक नेगेटिव रोल निभाए हैं। हालांकि, कॉमेडी में भी उन्हें महारत हासिल है। फिल्म अंदाज अपना अपना में शक्ति कपूर ने क्राइम मास्टर गोगो का किरदार निभाया था। इस किरदार को आज भी देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो जाते हैं।

These Villains Made Laugh On Screen To People Shakti Kapoor Prakash Raj Vijay Raaz Sanjay Mishra
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज

प्रकाश राज साउथ के सबसे उम्दा कलाकारों में से एक हैं। दक्षिण भारत के साथ हिंदी पट्टी में भी लोग उनकी प्रतिभा के कायल हैं। प्रकाश अक्सर विलेन के रूप में नजर आते हैं, लेकिन कई बार वह विलेन के किरदार को कॉमिक अंदाज में निभाते हुए भी दिखते हैं। बहुत सी बॉलीवुड की फिल्मों में वह ऐसा कर चुके हैं। सिंघम, गोलमाल अगेन में वह कॉमिक विलेन के रूप में दिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Villains Made Laugh On Screen To People Shakti Kapoor Prakash Raj Vijay Raaz Sanjay Mishra
विजय राज - फोटो : सोशल मीडिया
विजय राज

इस लिस्ट में विजय राज का नाम भी शामिल है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक उम्दा रोल निभाए हैं। विजय की खासियत यह है कि वह किसी भी किरदार में पूरी तरह से फिट हो जाते हैं। चाहे वह कॉमेडी रोल हो या नेगेटिव। लूटकेस और देल्ही बेली जैसी फिल्मों में वह नेगेटिव रोल में कॉमेडी का तड़का लगाते हुए भी दिख चुके हैं। 

विज्ञापन
These Villains Made Laugh On Screen To People Shakti Kapoor Prakash Raj Vijay Raaz Sanjay Mishra
संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
संजय मिश्रा

संजय मिश्रा की गिनती बॉलीवुड के सबसे शानदार अभिनेता में होती है। अपनी कॉमिक टाइमिंग से वह लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म गोलमाल में वह नेगेटिव रोल में थे। हालांकि, उन्हें देखकर किसी को उनसे डर नहीं लगा, बल्कि दर्शकों ने उनकी कॉमेडी को काफी ज्यादा एंजॉय किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed