{"_id":"589d65b14f1c1bc15537bacb","slug":"this-actor-got-drunk-and-created-havoc-at-a-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोफी की पार्टी में ज्यादा पीकर टुल्ल हुआ एक्टर, करने लगा ऐसी हरकतें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोफी की पार्टी में ज्यादा पीकर टुल्ल हुआ एक्टर, करने लगा ऐसी हरकतें
Fri, 10 Feb 2017 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Feb 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने अपने बर्थडे का जश्न मनाया जिसके लिए उन्होंने एक शानदार पार्टी रखी। इस पार्टी में करण जौहर से लेकर मनीष मल्होत्रा, अमृता अरोड़ा, अदिति राव हैदरी जैसे तमाम बड़े स्टार मौजूद थे। पार्टी अपने पूरे शबाब पर थी और सभी के एक-दूसरे के साथ बात करने में, मस्ती करने में मशगूल थे।
'हॉलीडे' का ये विलेन असल जिंदगी में भी बना विलेन, शराब पीकर खूब मचाया हुड़दंग
2 of 5
- फोटो : Spotboye.com
लेकिन तभी पार्टी में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरत में डाल दिया।
एक वेबसाइट के मुताबिक, इस पार्टी में एक्टर फ्रैडी दारूवाला भी थे। वही फ्रैडी जिन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'हॉलीडे' में विलेन का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरीं। फिल्मी परदे पर विलेन बने फ्रैडी असल जिंदगी में भी विलेन बन गए। दरअसल उन्होंने सोफी चौधरी की इस पार्टी में जमकर शराब पी और फिर ऐसा उत्पात मचाया कि पार्टी में मौजूद हर शख्स के होश उड़ गए और वो परेशान हो गया।
'हॉलीडे' का ये विलेन असल जिंदगी में भी बना विलेन, शराब पीकर खूब मचाया हुड़दंग
3 of 5
- फोटो : Twitter
फ्रैडी दारूवाला दारू के गिलास पर गिलास गटके जा रहे थे और अपना बैलेंस खो चुके थे और उटपटांग हरकतें कर रहे थे। जहां कुछ लोगों की उनकी ये हरकतें मजेदार लग रहीं थीं तो वहीं कुछ लोगों के लिए वो सिर दर्द बन गए। नौबत यहां तक आ गई कि पार्टी में मौजूद लोग अपनी मस्ती छोड़ फ्रैडी को संभालने में ही लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
'हॉलीडे' का ये विलेन असल जिंदगी में भी बना विलेन, शराब पीकर खूब मचाया हुड़दंग
4 of 5
लगता है कि फ्रैडी ने अपने नाम को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया तभी तो उन्होंने शराब पीकर इस तरह सोफी चौधरी की पार्टी में उत्पात मचाया।
हालांकि अब इस मामले में कितनी सच्चाई है ये तो खुद फ्रैडी ही जानें लेकिन उनकी जो तस्वीरें सोशल मीडिया में फैल गई हैं उन्हें देखकर तो यही लगता है कि वाकई वो पार्टी में टल्ली हो गए थे।
विज्ञापन
'हॉलीडे' का ये विलेन असल जिंदगी में भी बना विलेन, शराब पीकर खूब मचाया हुड़दंग
5 of 5
- फोटो : Twitter
फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'कमांडो 2' में नजर आएंगे। ये फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता और अदा शर्मा भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।