{"_id":"58a154974f1c1b5b33d8487a","slug":"this-actress-is-helping-kareena-in-weight-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हीरोइन कर रही करीना की वजन घटाने में मदद, हर वक्त साए की तरह रहती है साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये हीरोइन कर रही करीना की वजन घटाने में मदद, हर वक्त साए की तरह रहती है साथ
Mon, 13 Feb 2017 10:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर खान एकमात्र ऐसी हीरोइन हैं जो प्रेग्नेंसी के दौरान तो खूब सुर्खियों में रहीं लेकिन डिलीवरी के बाद भी वो जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं। डिलीवरी के बाद एक-दो दिन के अंदर ही करीना ने मीडिया के सामने आकर सभी को चौंका दिया था। लेकिन अब वो सभी को चौंका रही हैं अपने बदले अंदाज और लुक से।
ये हीरोइन कर रही वजन घटाने में करीना की मदद, हर वक्त साए की तरह रहती है साथ
2 of 5
- फोटो : Twitter
दरअसल करीना जल्द से जल्द अपना वजन घटाने में लगी हैं और चंद हफ्तों में ही उन्होंने काफी सेक्सी अवतार अपना लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं करीना में जबरदस्त बदलाव की वजह कौन है ? दरअसल एक हीरोइन है जो करीना की वजन घटाने में और सेक्सी दिखने में मदद कर रही है। ये हीरोइन साए की तरह हरदम करीना के साथ रहती है।
ये हीरोइन कर रही वजन घटाने में करीना की मदद, हर वक्त साए की तरह रहती है साथ
3 of 5
- फोटो : Twitter
ये हीरोइन कोई और नहीं बल्कि करीना की खास दोस्त अमृता अरोड़ा हैं। बता दें कि अमृता दो बच्चों की मां हैं और वो करीना को उनका वजन घटाने के लिए खूब टिप्स दे रही हैं। अमृता के कहने पर ही जहां डिलीवरी के तुरंत बाद करीना ने योगा करना शुरु किया तो वहीं अब वो अमृता की सलाह पर ही बॉक्सिंग क्लास जा रही हैं। बॉक्सिंग करते हुए करीना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें वो और अमृता साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये हीरोइन कर रही वजन घटाने में करीना की मदद, हर वक्त साए की तरह रहती है साथ
4 of 5
- फोटो : Twitter
वैसे कुछ ही दिन बाद करीना अपनी फिल्म 'वीरे दी वैडिंग' की शूटिंग शुरू कर देंगी और वो चाहती हैं कि शूटिंग से पहले ही वो स्लिम-ट्रिम हो जाएं। डिलीवरी के चंद दिन बाद ही करीना ने काफी जबरदस्त मेकओवर अपना लिया था और उनके सेक्सी अंदाज और नए हेयरस्टाइल ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
ये हीरोइन कर रही वजन घटाने में करीना की मदद, हर वक्त साए की तरह रहती है साथ
5 of 5
अभी भी करीना दिनोंदिन बदलते अपने अंदाज को लेकर खूब लाइमलाइट में हैं। लगता है कि करीना जल्द से जल्द हॉट और सेक्सी मॉम बन अपने एक्स शाहिद कपूर की बीवी यानि मीरा राजपूत को कड़ी टक्कर देना चाहती हैं। बेटी मीशा के जन्म के तीन महीने के अंदर ही जहां मीरा ने स्लिम अवतार में खूब वाहवाही बटोरी वहीं डिलीवरी के एक महीने बाद ही करीना का स्लिम अंदाज सभी के होश उड़ा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।