फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइस्कोप: दो फ्लॉप एक्टर्स को बना दिया सुपरस्टार, जानिए सातवीं सालगिरह पर 'आशिकी 2' के दिलचस्प किस्से

Sun, 26 Apr 2020 12:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 26 Apr 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
This day that year series Bollywood aashiqui 2 26 april 2013 bioscope Aditya roy kapoor
Aashiqui 2 - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

भारत में म्यूजिकल फिल्मों का चलन बहुत कम है। गूगल की नजरों में भी पिछले 20 साल की भारत की टॉप 3 म्यूजिकल फिल्मों में आशिकी 2, रॉकस्टार और गली बॉय ही हैं। इसलिए आज हमने बाइस्कोप में आपके लिए चुनी है भारत की टॉप म्यूजिकल फिल्म 'आशिकी 2'। यह फिल्म 2013 में 26 अप्रैल को रिलीज हुई। और, इसे देखने के बाद मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी से कहा था, ‘अब तू इससे बेहतर फिल्म कभी नहीं बना पाएगा।’ उनका ये कहना मोहित के आशीर्वाद साबित हुआ या श्राप आइए जानने की कोशिश करते हैं।

This day that year series Bollywood aashiqui 2 26 april 2013 bioscope Aditya roy kapoor
आशिकी २ - फोटो : social media

हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ब्रैडली कूपर ने 2018 में बतौर निर्देशक एक फिल्म बनाई, 'ए स्टार इज बोर्न'। इसे देखकर लगा कि ऐसी फिल्म तो हिंदी फिल्मों के निर्देशक मोहित सूरी साल 2013 में 'आशिकी 2' के रूप में पहले ही बना चुके हैं। लेकिन सच ये है कि ब्रैडली कूपर और मोहित सूरी दोनों की ही फिल्में 1954 में आई जॉर्ज कुकोर की फिल्म 'ए स्टार इज बोर्न' से प्रेरित हैं। कहने को ये महेश भट्ट के निर्देशन में साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' की सीक्वल है, जिसमें राहुल रॉय, अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं, लेकिन दोनों फिल्मों की कहानी का एक दूसरे से कोई कनेक्शन नहीं है।

This day that year series Bollywood aashiqui 2 26 april 2013 bioscope Aditya roy kapoor
shraddha kapoor - फोटो : file photo

'आशिकी 2' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया और आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा कपूर ने इसमें मुख्य भूमिकाएं निभाईं। श्रद्धा कपूर इस फिल्म से पहले अमिताभ बच्चन और बेन किंग्सले की फिल्म 'तीन पत्ती' और 'लव का द एंड' में मुख्य भूमिकाएं निभा चुकी थीं। ये दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं। आदित्य रॉय कपूर भी सलमान खान और अजय देवगन की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' से फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके थे। इसके बाद वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'एक्शन रिप्ले' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'गुजारिश' में भी नजर आए। आदित्य की भी ये तीनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं। एक तरह से देखा जाए तो श्रद्धा और आदित्य दोनों के लिए ही मोहित सूरी की यह फिल्म शुरुआती सफलता के रूप में उभरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
This day that year series Bollywood aashiqui 2 26 april 2013 bioscope Aditya roy kapoor
आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म आशिकी 2 की कहानी है मशहूर कलाकार राहुल की। उसे शोहरत से ज्यादा शराब और प्यार की भूख है। इसी चक्कर में राहुल बदनाम हो जाता है। एक दिन वह आरोही से मिलता है और उससे प्यार करने लगता है। आरोही का सपना है कि वह एक दिन एक बहुत बड़ी गायिका बने। आरोही के इस सपने को पूरा करने में राहुल उसकी पूरी मदद करता है। जब आरोही की पूछ म्यूजिक इंडस्ट्री में राहुल से ज्यादा हो जाती है तो कहीं ना कहीं राहुल को यह बात खटकने लगती है। आगे की कहानी बहुत भावुक है। उसे देखकर आपका दिल जरूर भर आएगा।

विज्ञापन
This day that year series Bollywood aashiqui 2 26 april 2013 bioscope Aditya roy kapoor
Aashiqui 2 - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

यह फिल्म एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म के संगीत निर्देशक रहे अंकित तिवारी, मिथुन और जीत गांगुली। इसके लिए इन्हें बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाजा गया। फिल्म के 10 गीतों में से छह गीत आज के समय के कुमार सानू कहे जाने वाले अरिजीत सिंह ने गाए हैं। अरिजीत की आवाज में इस फिल्म के लगभग सभी गाने सुपरहिट हुए। 'तुम ही हो' के लिए उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल के फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed