{"_id":"59f87f074f1c1bcd538ba3b3","slug":"this-is-how-abhishek-bachchan-proposed-aishwarya-rai-bachchan-at-new-york-in-hotel-balcony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उस रात अभिषेक ने ऐसे किया प्रपोज, पलभर में मान गईं ऐश्वर्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उस रात अभिषेक ने ऐसे किया प्रपोज, पलभर में मान गईं ऐश्वर्या
Wed, 01 Nov 2017 08:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Wed, 01 Nov 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aishwarya Abhishek
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न हाई-फाई रेस्त्रां, न म्यूजिक और न ही डायमंड रिंग। अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'गुरु' की शूटिंग में इस्तेमाल की गई अंगूठी ऑफर करके ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया।
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया कि ऐश को प्रपोज करने से कुछ साल पहले वह न्यूयॉर्क में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक रात होटल की बालकनी में खड़े होकर मन में ख्याल आया, 'कितना अच्छा हो अगर ऐश संग उनकी शादी हो जाए'। सालों बाद जब टोरंटो में फिल्म 'गुरु' के प्रीमियर के बाद फिल्म की स्टारकास्ट न्यूयॉर्क पहुंची को अभिषेक ऐशवर्या को उसी होटल की बालकनी में ले गए और प्रपोज किया।
3 of 5
Aishwarya Abhishek
ऐश्वर्या ने भी बिना देर किये पलभर में हां कह दिया। यहीं से शुरु हुआ इस कपल के पावर कपल बनने का सफर। मुंबई लौटते ही दोनों ने अपने परिवारों से बात शेयर की। 14 जनवरी 2007 को अमिताभ बच्चन के घर पर इनकी सगाई हुई और तीन महीने बाद 20 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
abhishek bachchan aishwarya rai bachchan
अभिषेक बच्चन के मन में ऐश के प्रति प्यार कुछ न कहो की शूटिंग के दौरान हुआ। इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी तभी सलमान गाड़ी भगाते हुए शूटिंग स्पॉट पर पहुंचे। सलमान ने ऐश के साथ वहां बहुत खराब तरीके से बात की। यह बात अभिषेक बच्चन को बहुत बुरी लगी। इस फिल्म की शूटिंग के बाद ऐश और अभिषेक का मिलना जुलना शुरू हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
Aishwarya Rai
साल 2006-2007 में ऐश और अभिषेक एक दूसरे के करीब आए। इस दौरान वे तीन-तीन फिल्मों-'उमराओ जान', 'धूम-2' और 'गुरु' की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म 'बंटी और बबली' के गाने 'कजरा रे' के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।