{"_id":"5a6053994f1c1ba4268b5037","slug":"this-is-how-akshay-kumar-reacted-after-got-punched-by-rajinikanth-in-the-film-2-0","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों रजनीकांत का मुक्का खाकर खुश हुए अक्षय कुमार, खुद ही खोल दिया राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर क्यों रजनीकांत का मुक्का खाकर खुश हुए अक्षय कुमार, खुद ही खोल दिया राज
Thu, 18 Jan 2018 03:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jan 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रजनीकांत और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘2.0’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में अक्षय ने इस फिल्म में काम करने वाले सुपरस्टार रजनीकांत के बारे में ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर आप यकीनन हैरान रह जाएंगे।
2 of 6
फिल्म की खासियत यह है कि पहली बार अक्षय कुमार के साथ सुपरस्टार रजनीकांत बड़ा पर्दा शेयर करने वाले हैं। रजनीकांत के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए अक्षय कुमार का कहना है, ‘मुझे रजनीकांत सर से मुक्का खाने में बहुत मज़ा आया।’
3 of 6
आपको यह बात सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर हो सकती है, पर यह बात सच है। अक्षय कुमार ने खुद इस बात को मानते हुए कहा है कि रजनीकांत ने उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान मुक्का मारा है। मिड-डे से बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया है कि, ‘रजनीकांत सर का एक अपना ही स्टाइल है। जब हम शूट कर रहे थे तब पूरी टीम उन्हें देखकर दंग रह जाती थी कि वो कितने स्टाइलिश हैं। वो जो रजनीकांत सर का एक अपना ही स्टाइल है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अक्षय कुमार ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, 'फिल्म के निर्माताओं ने हमें अपने किरदारों पर बात करने से मना भी किया है। मुझे खुशी है कि लोग मेरे किरदार के बारे में लोग बातें कर रहे हैं। जब दर्शक फिल्म को देखेंगे तो चौंक जायेंगे और उन्हें फिल्म का ज्यादा मज़ा आयेगा।’
विज्ञापन
5 of 6
बता दें कि यह फिल्म भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे मंहगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म निर्माताओं की मानें तो इस फिल्म में दर्शकों को विश्व स्तरीय विजुअल इफेक्ट्स के साथ भरपूर एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।