दो बार ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकीं पाकिस्तानी निर्देशक शरमीन उबैद-चिनॉय एक बार फिर विवादों में फंसी है। इस बार मामला उनके एक ट्वीट से जुड़ा है जिसमें उन्होंने अपनी बहन के साथ हुए उत्पीड़न का जिक्र किया है। 23 अक्टूबर को उन्होंने ट्विटर पर खुलासा किया था कि एक डॉक्टर ने उनकी बहन को सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और धमकी दी कि अगर उन्होंने दोस्ती नहीं कि तो वह उनकी निजी जानकारी सार्वजनिक कर देगा।
उत्पीड़न पर ऑस्कर विजेता निर्देशक ने शेयर की आपबीती, पाकिस्तान में हुआ विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के उत्पीड़न पर ट्वीट करते हुए शरमीन ने लिखा-
There are zero boundaries in #pakistan! Last night my sister went to AKU emergency & the doctor who tended to her tried 2 add her on FB 1/2 I don't quite understand how doctor tending 2 emergency patients thinks it's ok to take a female patient info & add her on FB! 2/2 unethical Unfortunately the doctor messed with the wrong women in the wrong family and I will definitely report him! Harassment has 2 stop!
शरमीन ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा 'डॉक्टर ने गलत परिवार की गलत महिला से पंगा ले लिया'। इस वजह से उनकी आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि वह डॉक्टर को धमकाने के लिए रौब झाड़ रही हैं। वहीं, लोगों का कहना है कि उन्होंने इस मामले को 'उत्पीड़न' बताकर ओवर रियेक्ट किया है। इन सब आरोपों का जवाब देते हुए शरमीन ने अब एक लंबा सा पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला है।
शरमीन ने अपनी गलती मानते हुए कहा, 'हो सकता है मैंने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया लेकिन मेरी बहन के साथ जो हुआ, वह उत्पीड़न है और एक रोगी-डॉक्टर के विश्वास को तोड़ने के समान है'। उन्होंने कहा, 'गलत परिवार की गलत महिला लिखने का मतलब हैसियत दिखाने के लिए नहीं, बल्कि यह कहने के लिए लिखा गया कि उनके परिवार की महिलाएं मजबूत हैं और हमेशा अपने लिए खड़ी होती हैं।
शरमीन ने अपनी बात रखते हुए ट्वीट किया-
On tweeting, doctor-patient privilege, women and harassment pic.twitter.com/2HoCK36wjb