प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़कर सभी को चौंका दिया है । सलमान खान से पंगा लेने की हिम्मत कोई नहीं करता, फिर आखिर ऐसा क्या हुआ जो प्रियंका ने ये कदम उठाया । फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बताया कि प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक को समय देना चाहती हैं इसलिए उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी ।
2 दिन शूटिंग करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने क्यों छोड़ी फिल्म, निक नहीं सलमान खान हैं इसकी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Just look at their hands, aren't they so cute? 😭💕💕 #Nickyanka #priyankachopra #Nickjonas
A post shared by Priyanka&Nick (@nickyanka18) on
ये ख्याल फैंस के मन में जरूर आया होगा । आइए आपको बता ही देते हैं कि प्रियंका के सलमान खान की फिल्म छोड़ने की असली वजह क्या है । पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका कुछ दिन पहले ही दो दिन के लिए इंडिया आई थीं । यहां उन्होंने दो दिन 'भारत' की शूटिंग भी की ।
A post shared by Priyanka&Nick (@nickyanka18) on
प्रियंका फिल्म में अपने रोल को लेकर काफी खुश थीं । फिल्म में दो लोगों को प्यार होता है । शादी होती है और साथ में दोनों बूढ़े हो जाते हैं । इस बीच उनकी कहानी फ्लैशबैक में चलती है । प्रियंका के शूट के बारे में सिर्फ यूनिट को पता था । शूटिंग के बाद वो यूएस लौट गईं ।
वहां जाकर उन्हें पता चला कि फिल्म में कुछ और एक्टर्स को कास्ट किया गया है । सबसे पहले दिशा पाटनी का नाम सामने आया । इसके बाद तबु और नोरा फतेही भी फिल्म से जुड़ गए । इतना ही नहीं प्रियंका को पता चला कि फिल्म में इन लोगों के लिए खास तौर पर रोल बनाए गए हैं ।