{"_id":"5b5b0b104f1c1b4f748b721e","slug":"baahubali-fame-actress-tamannaah-bhatia-set-to-marry-us-based-boyfriend-in-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका, प्रियंका के बाद एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी पक्की, विराट कोहली को कर चुकी हैं डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका, प्रियंका के बाद एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी पक्की, विराट कोहली को कर चुकी हैं डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में एक के बाद एक एक्ट्रेसेज की शादियां पक्की हो रही हैं। ब्रूना अब्दुल्लाह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद एक और एक्ट्रेस का रिश्ता तय हो गया है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी यह एक्ट्रेस धूम मचा रही है।
2 of 5
तमन्ना भाटिया
यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बाहुबली फेम तमन्ना भाटिया हैं। वह अगले साल अमेरिकी फिजिशियन से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस खबर की पुष्टि खुद उनकी मां रजनी ने की है। उन्होंने बताया कि तमन्ना का होने वाला पति उनसे बहुत प्यार करता है।
3 of 5
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया की शादी की खबर से फैंस हैरान हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने किसी को भी अपने इस अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड के बारे में भनक नहीं लगने दी। वह हमेशा कहती रहीं कि उनके पास इतना काम है कि वह किसी भी रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, एक्ट्रेस का नाम कई सेलिब्रिटीज से जुड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तमन्ना भाटिया
साल 2012 में तमन्ना भाटिया और क्रिकेटर विराट कोहली के अफेयर ने सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों की पहली मुलाकात सेलेकॉन के एक विज्ञापन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों कई बार साथ स्पॉट किए हैं। बताया जाता है कि मॉडल और एक्ट्रेस इजाबेल से विराट कोहली की बढ़ती नजदीकियों की वजह से तमन्ना ने ब्रेकअप कर लिया। तमन्ना का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक से भी जुड़ चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया की फिल्मों की बात करें तो फिलहाल उनके पास कई ऑफर्स हैं। तमन्ना के पास फिल्म सिये रा नरसिंहा रेड्डी, खामोशी, कन्ने कलाइमन्ने और कुनाल कोहली की एक अनाम फिल्म है। इन सबकी शूटिंग की वजह से वह अगले छह से आठ महीने तक व्यस्त रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।