फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख ने किस बात पर दी अपने बेटोंं को सिर काटने की धमकी?

Wed, 11 Jan 2017 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Jan 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
This is what Shah Rukh said to his sons for disrespecting girls
सभी जानते हैं कि शाहरुख खान वक्त वक्त पर किस तरह अपने बच्चों को गाइड करते रहते हैं। वो ना सिर्फ एक अच्छे पिता हैं बल्कि उनके एक अच्छे दोस्त भी हैं। लेकिन जब उन्हें सख्ती बरतनी होती है तो वो भी करते हैं। हाल ही में शाहरुख ने अपने बेटों आर्यन और अबराम को एक हिदायत दी है और कहा है कि अगर कभी भी उन्होंने किसी भी लड़की को दुख पहुंचाया तो वो उन्हें बख्शेंगे नहीं और सिर काट देंगे।
This is what Shah Rukh said to his sons for disrespecting girls
दरअसल शाहरुख ने ये बात एक इंटरव्यू के दौरान कही। उनसे जब पूछा गया कि वो अपने बेटों को क्या सीख देते हैं, तो उन्होंने कहा, 'मैं उन दोनों से कहता हूं कि अगर कभी भी तुमने किसी लड़की का दिल दुखाने की कोशिश की तो मैं तुम्हारा सिर काट दूंगा। वक्त बदला नहीं है, लड़कियां तुम्हारी चडी बड्डी नहीं हैं और तुम्हें उनकी इज्जत करनी चाहिए।'
This is what Shah Rukh said to his sons for disrespecting girls
फेमिना मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं कई मामलों में रूढिवादी हूं। मैं मानता हूं कि एक मर्द को घर में अपनी मां, बहन या गर्लफ्रेंड्स के सामने बिना शर्ट के नहीं घूमना चाहिए और इसीलिए मैं आर्यन को हमेशा टी-शर्ट में रहने के लिए बोलता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
This is what Shah Rukh said to his sons for disrespecting girls
शाहरुख की इन बातों से लगता है कि महिलाओं का सम्मान उनके लिए सबसे ऊपर है और इन्ही संस्कारों को वो अपने बच्चों मे देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
This is what Shah Rukh said to his sons for disrespecting girls
हाल ही में हुए बंगलूरु छेड़छाड़ मामले में भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि बेटों को महिलाओं और लड़कियों का सम्मान करना सिखाना चाहिए। फिल्म की बात करें तो उनकी फिल्म 'रईस' 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed