{"_id":"58328fc04f1c1bb204b3a1ef","slug":"this-is-what-this-actress-has-to-say-on-media-hype-around-kareena-s-pregnancy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना की प्रेग्नेंसी को मिल रहे फुटेज पर भड़कीं काजोल, दिया चौंकाने वाला बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना की प्रेग्नेंसी को मिल रहे फुटेज पर भड़कीं काजोल, दिया चौंकाने वाला बयान
Tue, 22 Nov 2016 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस वक्त जो हीरोइन सबसे ज्यादा सुर्खियों में छाई हुई है वो हैं करीना कपूर खान और वो भी अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से। करीना की डिलीवरी इसी साल दिसंबर में है लेकिन अभी तक भी वो खूब दमखम के साथ काम करने में जुटी हैं। कभी उन्हें अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है तो कभी मेटरनिटी फोटोशूट। यानि बेबो इन दिनों खूब डिमांड में हैं और उनको खूब मीडिया स्पेस भी मिल रहा है। लेकिन करीना को मिल रही इस स्पेस और उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर काजोल ने कुछ ऐसा कहा है जिससे आप चौंक जाएंगे।
करीना की प्रेग्नेंसी को मिल रहे फुटेज पर भड़कीं काजोल, दिया चौंकाने वाला बयान
2 of 5
जब काजोल से करीना और उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा,'करीना पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने प्रेग्नेंसी में काम किया है। इस वक़्त यह ख़बर हौवा ज्यादा बन गयी है, क्योंकि इस वक़्त सोशल मीडिया का जमाना है और हर तरह की ख़बरों को बढ़ा-चढ़ाकर लिखा जा रहा है। वरना हक़ीक़त यही है कि ऐसी कई महिलाएं हैं जो 9 महीने तक काम करती रहती हैं, लेकिन हम सेलेब्रिटीज़ की ज़िंदगी के बारे में अधिक लिखा जाता है, तो सबको जानकारी रहती है।'
करीना की प्रेग्नेंसी को मिल रहे फुटेज पर भड़कीं काजोल, दिया चौंकाने वाला बयान
3 of 5
इतना ही नहीं काजोल ने आगे अपनी प्रेगनेंसी के बारे में भी बात की और कहा कि उस वक्त सोशल मीडिया इतना ज्यादा हावी नहीं था जितना आज है। यही वजह है कि उस वक्त ज्यादा चीजें लोगों को नहीं पता चल पातीं थीं लेकिन आज हर तरह की बात एक बड़ी खबर बन जाती है और फिर उसे बढा चढाकर पेश किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना की प्रेग्नेंसी को मिल रहे फुटेज पर भड़कीं काजोल, दिया चौंकाने वाला बयान
4 of 5
अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाने वालीं काजोल ने एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज से सभी को चौंका दिया है। एक तरह से उन्होंने एक तीर से दो निशाने लगाए हैं। अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
करीना की प्रेग्नेंसी को मिल रहे फुटेज पर भड़कीं काजोल, दिया चौंकाने वाला बयान
5 of 5
खैर अब देखना ये होगा कि करीना काजोल के इस स्टेटमेंट पर किस तरह रिएक्ट करती हैं। फिलहाल तो वो अपनी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह से इन्जॉय कर रही हैं। जिस तरीके से वो एक फेज में भी काम कर रही हैं उसे देखकर तो उनके हस्बैंड सैफ ने भी कमेंट कर दिया था कि उनका बेबी महबूब स्टूडियोज में पैदा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।