ऐश्वर्या राय भले ही अब अभिषेक बच्चन की गई हों, लेकिन इससे कई साल पहले वे खान या ओबेराॅय होने तक की स्थिति में पहुंच गई थीं, लेकिन जानिए ऐसा क्यों न हो सका। ऐश्वर्या और सलमान खान की अफेयर की खबर कोई नई नहीं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान से तंग आकर ऐश्वर्या ने विवेक का हाथ थाम लिया था। फिर ऐसा क्या हुआ कि ऐश उन्हें भी छोड़ कर चल दीं।
होटल के कमरे में विवेक से हुई थी ऐसी गलती, हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो गई ऐश्वर्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में होने से पहले मॉडल राजीव मूलचंदानी की गर्लफ्रेंड थीं। दोनों मॉडलिंग के दिनों में करीब आए थे और तब ऐश्वर्या भी इतनी चर्चित नहीं थीं। हालांकि ये रिश्ता कुछ खास चला नहीं और ऐश राजीव को छोड़ आगे बढ़ गईं। 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश और सलमान की मुलाकात हुई और वहीं इनका प्यार परवान चढ़ने लगा। 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया, लेकिन सलमान की उस एक बात ने जैसे सब बर्बाद कर डाला। सलमान ने ऐश के सामने कबूल किया कि उन्होंने ऐश के साथ धोखा किया है, उनके होते हुए किसी और लड़की से रिश्ता रखा है। बस इतना ही था कि ऐश ने इस रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझा, लेकिन इतनी आसानी से रिश्ता खत्म हो जाता तो क्या था।
ऐश से अलग हो चुके सलमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे। ऐश फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होती थीं और सलमान वहां पहुंच कर भी हंगामा कर देते थें। इसी वजह से ऐश का काफी नुकसान हुआ, जब फिल्म चलते चलते के सेट पर सलमान के गुस्से के कारण शाहरुख ने ऐश को फिल्म से हटा दिया। सलमान के रवैये ने ऐश को शर्मिंदा कर दिया। 2002 में एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में ऐश ने बताया था कि सलमान और मैं मार्च में अलग हो गए थे, लेकिन वो अभी इस पर यकीन नहीं कर पाए हैं। ब्रेक अप के बाद वे मुझे कॉल करते थे औऱ गालियां सुनाते थे।''
ऐश ने बताया,''उन्होंने मुझ पर शक भी किया कि मेरा मेरे को स्टार के साथ अफेयर है। ऐसा भी वक्त होता था जब उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया, वह तो अच्छा हुआ कि कोई निशान नहीं पड़ते थे। इसके बावजूद मैं अपने काम पर ऐसे जाती थी जैसे कुछ हुआ ही न हो।'' जैसे तैसे ऐश सलमान से दूर हो पाईं तो उनकी जिंदगी में एंट्री हुई विवेक ओबरॉय की। सलमान से परेशान हो चुकीं ऐश को विवेक का साथ अच्छा लगता था। दोनों ने फिल्म 'क्यों हो गया न' में साथ काम करते वक्त एक दूसरे के लिए प्यार महसूस किया। यहां तक कि ऐश के 30वें जन्मदिन पर विवेक ने उन्हें 30 गिफ्ट भी दिए थे।
हालांकि ऐश ने खुल कर कभी नहीं कहा कि वे विवेक के साथ रिश्ते में हैं, लेकिन वे हर फंक्शन में उनके साथ जाती थीं। जिससे साफ था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। ऐसे में विवेक के उस एक कदम ने सब बदल डाला। विवेक चाहते थे कि बुरे वक्त से गुजर रहीं ऐश के लिए वे हमेशा हाजिर रहें, लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा। विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इस कॉन्फ्रेंस ने किसी का भला करने के बजाए विवेक का ही सब कुछ छीन लिया।