{"_id":"589c21ea4f1c1b865237ae1f","slug":"this-popular-villain-of-90s-back-to-films-courtesy-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पारस' जैसे हो गए हैं सलमान, इस एक्टर पर भी कृपा, मिल गई बड़ी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पारस' जैसे हो गए हैं सलमान, इस एक्टर पर भी कृपा, मिल गई बड़ी फिल्म
Fri, 10 Feb 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Feb 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैसे तो सलमान खान हमेशा से ही अपनी फिल्मों के जरिए नए चेहरों को बॉलीवुड में लॉन्च करते रहे हैं लेकिन अब उन्होंने एक ऐसे हीरो को फिर से फिल्मों में ला खड़ा किया है जो गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो गया था।
सलमान खान की कृपा से फिल्मों में लौटा ये गुमनाम हीरो
2 of 6
- फोटो : rahuldevofficial/Instagram
ये हीरो हैं राहुल देव जो 90 के दशक के काफी लोकप्रिय विलेन रहे और हाल ही में 'बिग बॉस' में नजर आए। शो खत्म हो चुका है लेकिन यहीं से अब राहुल देव के अच्छे दिन शुरु हो गए हैं। दरअसल राहुल देव को एक बड़े बैनर की फिल्म में साइन कर लिया गया है जिसका क्रेडिट राहुल देव सलमान खान को देते हैं।
सलमान खान की कृपा से फिल्मों में लौटा ये गुमनाम हीरो
3 of 6
- फोटो : rahuldevofficial/Instagram
राहुल देव कहते हैं कि सलमान ने उनके लिए 'मुबारकां' फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से बात की और फिल्म में लेने के लिए कहा। सलमान की बात उन लोगों ने मान ली और राहुल देव को बेहद जरूरी रोल के लिए साइन कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की कृपा से फिल्मों में लौटा ये गुमनाम हीरो
4 of 6
- फोटो : rahuldevofficial/Instagram
राहुल अब फूले नहीं समा रहे हैं क्योंकि सलमान की वजह से उन्हें ना सिर्फ बड़ी फिल्म मिली है बल्कि अनिल कपूर और अर्जुन कपूर जैसे एक्टरों के साथ काम करने का भी मौका मिल रहा है।
राहुल देव ने आगे कहा कि वो 'बिग बॉस' भी नहीं करना चाहते थे लेकिन शो को होस्ट कर रहे सलमान ने उन्हें सपोर्ट किया और ये तक कहा कि हम दोनों को साथ काम करना चाहिए। राहुल सलमान के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने उन्हें अपनी पनाह में ले लिया है।
विज्ञापन
सलमान खान की कृपा से फिल्मों में लौटा ये गुमनाम हीरो
5 of 6
बता दें कि 90 के दशक में विलेन के रोल के लिए राहुल सबकी पहली पसंद होते थे लेकिन वक्त के साथ उनको मिलने वाले रोल छोटे और कम हो गए, जिसके बाद राहुल देव ने साउथ की फिल्में करनी शुरु कर दीं। साउथ के अलावा राहुल देव ने एक पंजाबी और बंगाली फिल्म में भी काम किया।
लेकिन राहुल हिंदी फिल्मों में लौटना चाहते थे ठीक उसी अंदाज में जिस अंदाज में उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की, पर उन्हें कोई मौका नहीं मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।