{"_id":"5cfd04edbdec2207853483d8","slug":"this-reason-of-saif-ali-khan-and-amrita-singh-divorced","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमृता सिंह और सैफ के तलाक की वजह न करीना थी न रोजा, इस कारण जुदा हुआ था ये कपल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमृता सिंह और सैफ के तलाक की वजह न करीना थी न रोजा, इस कारण जुदा हुआ था ये कपल
Sun, 09 Jun 2019 07:00 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 09 Jun 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान एक्टर कार्तिक आर्यन को डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। आए दिन इन दिनों साथ में स्पॉट किया जाता है। वहीं हाल ही में ऐसी खबरें आई हैं कि बेटी सारा का कार्तिक आर्यन को डेट करना मां अमृता सिंह को पसंद नहीं आ रहा है। इसके लिए अमृता ऐतराज भी जता चुकी हैं, लेकिन बेटी की लव लाइफ को लेकर चिंतत अमृता की लव स्टोरी और फिर सैफ अली खान से अलग होने की कहानी को क्या आप जानते हैं ? अगर नहीं तो आज हम आपको सैफ अली खान और अमृता सिंह के अलग होने का किस्सा बताते हैं।
saif ali khan
- फोटो : file photo
सैफ अली खान की जिंदगी और लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं रही। अमृता सिंह के साथ उनके अफेयर और गुपचुप शादी ने ना सिर्फ उनके फैंस को हैरान कर दिया था बल्कि खुद पटौदी खानदान भी बेटे सैफ के अमृता से शादी के फैसले से चौंक गया था। अमृता उम्र में सैफ से कई साल बड़ी थीं लेकिन सैफ को इसकी परवाह नहीं थी क्योंकि वो उनके प्यार में दीवाने हो गए थे। फिर दोनों के बीच में ऐसा क्या हुआ कि अलग हो गए ?
सैफ अली खान अमृता सिंह
- फोटो : file photo
अब तक कहा जाता रहा है कि इटली की मॉडल रोजा के चलते सैफ और अमृता का तलाक हुआ लेकिन असल में माजरा कुछ और ही था। दरअसल जिस वक्त अमृता ने सैफ से शादी की उस वक्त वो अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं जबकि सैफ उस वक्त भी स्ट्रगल ही कर रहे थे। सैफ से शादी के बाद अमृता ने फिल्मों से संन्यास लेने का फैसला कर लिया और फिल्में छोड़ दीं। इससे सैफ को थोड़ा धक्का तो लगा लेकिन वो चुप ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफ अली खान अमृता सिंह
- फोटो : file photo
सैफ पहले से ही फिल्मों में कदम जमाने के मशक्कत कर ही रहे थे और ऊपर से जो भी फिल्में उन्हें मिल रही थीं वो लगातार फ्लॉप हो रही थीं। लगातार फ्लॉप के चलते सैफ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेगाने से हो गए। सैफ की इस असफलता से अमृता हताश हो गईं। उन्हें लगा कि ऐसे कैसे गुजारा चलेगा ?
विज्ञापन
saif ali khan
- फोटो : file photo
बस फिर क्या था। चंद दिनों में ही दोनों के ऊपर से प्यार का खुमार उतर गया और दोनों के बीच कलह और लड़ाई-झगड़े बढ़ गए। सैफ की मानें तो अमृता उन्हें हमेशा ही असफल पति होने का ताना देती रहती थीं और इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में भी किया था। कई बार अमृता सैफ को निकम्मा और नाकारा तक कह देती थीं।