फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

This Week OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा एक्शन-कॉमेडी का तड़का, रिलीज हो रही हैं ये शानदार फिल्में-वेब सीरीज

Mon, 04 Apr 2022 08:57 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 04 Apr 2022 08:57 AM IST
विज्ञापन
This Week OTT Release Abhay 3 gullak dasvi these web series and movies released in april second week
This Week OTT Release - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय में मनोरंजन के लिए दर्शकों की नजरें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टिकी होती हैं। अब तक ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं और आने वाले समय में भी रिलीज होने के लिए काफी प्रोजेक्ट्स तैयार हैं। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिसमें एक्शन और कॉमेडी का तड़का लगेगा। यानी ये हफ्ता ओटीटी के दर्शकों के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। आइए आपको इस हफ्ते आने वाली फिल्में और वेब सीरीज के नाम बताते हैं। 

This Week OTT Release Abhay 3 gullak dasvi these web series and movies released in april second week
गुल्लक - फोटो : social media

गुल्लक 3  (Gullak 3)
'गुल्लक' पॉपुलर वेब सीरीज है, जिसमें मिश्रा परिवार की कहानी को दिखाया जाता है। इस सीरीज के दो पार्ट अब तक आ चुके हैं और अब इसका तीसरा पार्ट फैंस के बीच धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'गुल्लक 3' सात अप्रैल को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। पलाश वासवानी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मायर और सुनीता रजवार मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

This Week OTT Release Abhay 3 gullak dasvi these web series and movies released in april second week
फिल्म दसवीं - फोटो : social media

दसवीं (Dasvi)
अप्रैल के दूसरे हफ्ते में अभिषेक बच्चन भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'दसवीं' इसी हफ्ते 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा निम्रत कौर और यामी गौतम नजर आने वाली हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन दसवीं की परीक्षा देते नजर आएंगे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलाज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
This Week OTT Release Abhay 3 gullak dasvi these web series and movies released in april second week
Etharkkum Thunindhavan - फोटो : सोशल मीडिया

Etharkkum Thunindhavan
'Etharkkum Thunindhavan' दक्षिण भारतीय फिल्म है, जो 10 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं, अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म  पर आएगी। इस फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता सूर्या शिवकुमार धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में सूर्या के साथ प्रियंका मोहन, सत्यराज, सूरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म तमिल और तेलुगू भाषा में 7 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।   

विज्ञापन
This Week OTT Release Abhay 3 gullak dasvi these web series and movies released in april second week
अभय 3 - फोटो : social media
अभय 3 (Abhay 3)
कुणाल खेमू स्टारर 'अभय सीजन 3' एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है, जिसमें कुणाल खेमू दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। इस सीरीज में कुणाल खेमू के साथ टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री आशा नेगी भी होंगी। ये सीरीज 8 अप्रैल को जी 5 पर स्ट्रीम होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed