फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pallavi Joshi Birthday: पल्लवी जोशी को पहली नजर में पसंद नहीं आए थे विवेक अग्निहोत्री, फिर ऐसे तय किया प्यार से शादी तक का सफर

Mon, 04 Apr 2022 08:49 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 04 Apr 2022 08:49 AM IST
विज्ञापन
Pallavi Joshi Birthday: Unknown facts from life and career of The Kashmir Files actress
पल्लवी जोशी, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : insta

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में राधिका मेनन का किरदार निभाने वालीं पल्लवी जोशी 4 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। नकारात्मक किरदार होने पर भी उन्होंने अपनी अदाकारी से इस किरदार के लिए खूब सुर्खियां बटोरी हैं। पल्लवी जोशी काफी पहले से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि वह ज्यादातर सपोर्टिंग रोल में ही दिखाई दीं लेकिन फिल्म द कश्मीर फाइल्स से उन्हें एक अलग पहचान मिली है। पल्लवी जोशी वह निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की पत्नी भी हैं। पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। तो चलिए जानते हैं कैसे हुई दोनों की मुलाकात और फिर शादी।



 

Pallavi Joshi Birthday: Unknown facts from life and career of The Kashmir Files actress
पल्लवी जोशी - फोटो : insta

'अल्पविराम' में निभाया था रेप पीड़िता का रोल-
4 अप्रैल 1969 को मुंबई में जन्मीं पल्लवी जोशी ने कम उम्र में ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था और उन्होंने बाल कलाकार के रूप में 'बदला' और 'आदमी सड़क का' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा पल्लवी जोशी ने टीवी सीरियल 'अल्पविराम' में रेप पीड़िता का किरदार अदा किया था। अपने इस किरदार से उन्होंने दर्शकों के दिलों-दिमाग में एक अलग छाप छोड़ी थी। इसके अलावा अभिनेत्री पल्लवी 90 के दशक में तहलका, मुजरिम और सौदागर जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं।

Pallavi Joshi Birthday: Unknown facts from life and career of The Kashmir Files actress
विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी - फोटो : insta

रॉक कॉन्सर्ट में हुई थी मुलाकात-
अभिनेत्री पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री का मुलाकात एक रॉक कॉन्सर्ट के दौरान हुई थी, जहां उन्हें एक कॉमन फ्रेंड ने इनवाइट किया था। हालांकि पल्लवी को विवेक अग्निहोत्री पहली बार में पसंद नहीं आए थे, वह उन्होंने एक एरोगेंट इंसान समझती थीं, लेकिन बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pallavi Joshi Birthday: Unknown facts from life and career of The Kashmir Files actress
पल्लवी जोशी, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : insta

ऐसे शुरू हुई विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की लव स्टोरी-
एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने बताया था कि दोनों एक कॉन्सर्ट में मिले थे, हम दोनों एक दूसरे को पर्सनली नहीं जानते थे लेकिन एक चीज कॉमन थी कि दोनों ही उस कॉन्सर्ट में बोर हो रहे थे।  बाद में धीरे-धीरे पल्लवी और विवेक एक दूसरे को  पर्सनल और प्रोफेशनल तौर पर अच्छे से जानने लगे।

विज्ञापन
Pallavi Joshi Birthday: Unknown facts from life and career of The Kashmir Files actress
विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी - फोटो : insta

तीन साल तक डेट करने के बाद की शादी-
इसके बाद दोनों की मुलाकात का सिलसिला बढ़ा और तीन सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने हमेशा एक दूसरे का साथ निभाने का फैसला किया। इस तरह से पल्लवी और विवेक अग्निहोत्री ने 28 जून 1997 में  शादी कर ली। कपल के दो बच्चे भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed