{"_id":"5ad1d4314f1c1b3b0a8b4707","slug":"this-year-organaiser-didnot-approached-papon-from-the-bihu-festival-celebrations-in-assam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को Kiss करने की सजा अभी तक भुगत रहे सिंगर पापोन, जानें अब क्या हो गया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाबालिग को Kiss करने की सजा अभी तक भुगत रहे सिंगर पापोन, जानें अब क्या हो गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दो महीने पहले 'मोह मोह के धागे' गाने वाले सिंगर पापोन एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए थे। उन पर एक नाबालिग कंटेस्टेंट को जबरदस्ती छूने और Kiss करने का आरोप लगा था। इस मामले में पापोन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई थी । इसके बाद फैंस ने पापोन को बहुत बुरा-भला कहा था ।
2 of 5
पैपोन
पापोन अपनी इस गलती की भरपाई अभी तक कर रहे हैं । पापोन असम के रहने वाले हैं । वहां हर साल 'बीहू' फेस्टिवल होता है । जिसके लिए पापोन को खास तौर पर इनवाइट किया जाता था । यहां पापोन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते थे । लेकिन इस बार किसी भी ऑर्गनइजर ने उन्हें पूछा तक नहीं ।
3 of 5
पैपोन
ऑर्गनाइजर ये नहीं समझ पा रहे थे कि पापोन के आने पर फैंस किस तरह से रिएक्ट करेंगे । उनका कहना है कि नाबालिग लड़की को किस करने के बाद पापोन की रेपुटेशन खराब हो चुकी है । ऐसे में उनका यहां आना ठीक नहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पैपोन
बता दें कि पापोन एक रियलिटी शो के जज थे। वो शो में आए सभी कंटेस्टेंट्स के साथ होली स्पेशल एंज्वॉय कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने एक नाबालिग कंटेस्टेंट को किस कर लिया । इसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । जिसके बाद पापोन के खिलाफ पाक्सो (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
Papon
एक यूजर ने लिखा था- ‘पापोन हम आपके गानों का सम्मान करते हैं लेकिन आपने जो हरकत की है उसे चाइल्ड एब्यूज कहते हैं। शुक्रिया अपनी डार्क साइट दिखाने के लिए।’ ऐसे ही एक अन्य यूजर ने कहा था- ‘मैं पिछले एक हफ्ते से आपके गानों को लूप पर रखकर सुन रही थी, लेकिन आपने सारा सम्मान खो दिया। शेम ऑन यू…’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।