फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुखद: इन पांच सितारों ने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, किसी को मिला था प्यार में धोखा तो कोई था डिप्रेशन में

Mon, 14 Jun 2021 03:12 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Jun 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
Those Five TV Stars Who Died Early Age Pratyusha Banerjee, Kushal Punjabi, Abir Goswami
प्रत्युषा बनर्जी, अबीर गोस्वामी, कुशाल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

आज हम सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि मना रहे हैं। सुशांत ने बेहद कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे और भी कई सितारे हैं, जिनकी कम उम्र में मौत की खबर सुनकर सभी दंग रह गए थे। आज हम इन सितारों की बात करने जा रहे हैं, वो सभी टीवी की दुनिया के मशहूर सितारों में से एक थे। इसमें से किसी ने आत्महत्या की तो किसी का बीमारी की चपेट में आने के बाद निधन हुआ। सितारों से भरी चकाचौंध की दुनिया दूर से देखने में काफी सुहावनी लगती है। स्टार्स की लाइफस्टाइल देखकर लगता है मानो स्वर्ग तो इनके घर में ही बसता है। लेकिन कई बार लाइमलाइट का सच सामने आया है कि यहां करियर बनाना इतना आसान भी नहीं है। कुछ सितारें रातों-रात चमक जाते हैं तो कुछ सालों तक संघर्ष करते रहते हैं।





आज हम जिन टीवी के सितारों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उनका करियर काफी अच्छा चल रहा था। लेकिन उनकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आया कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। तो चलिए आपको बताते हैं वो कौन मशहूर सितारे थे।

Those Five TV Stars Who Died Early Age Pratyusha Banerjee, Kushal Punjabi, Abir Goswami
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रत्युषा बनर्जी 
धारावाहिक 'बालिका वधू' में आनंदी का रोल अदा करके घर-घर पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बना ली थी और उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी थी। प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर से टीवी इंडस्ट्री सकते में आ गई थी। मौत के वक्त प्रत्युषा अभिनेता राहुल राज सिंह को डेट कर रही थीं। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके परिवार ने राहुल राज को ही उनकी मौत का जिम्मेदार बताया था। प्रत्युषा के माता-पिता ने राहुल के ऊपर प्रत्युषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया, जिसके चलते राहुल पुलिस हिरासत में भी रहे थे।

Those Five TV Stars Who Died Early Age Pratyusha Banerjee, Kushal Punjabi, Abir Goswami
कुलजीत रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया

कुलजीत रंधावा
'कुमकुम', 'कुसुम', 'हिप हिप हुर्रे', 'रिश्ते', 'क्यों होता है प्यार', 'कम्बख्त इश्क' जैसे सुपरहिट धारावाहिकों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस कुलजीत रंधावा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद खुद को मौत के मुंह में धकेल दिया। साल 2006 में 30 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कुलजीत ज्यादातर प्रोड्यूसर एकता कपूर के धारावाहिकों में ही नजर आईं। एक्ट्रेस अपने ही फ्लैट में फंदे से लटकी पाई गईं थीं। पूछताछ में ये बातें सामने आई कि कुलजीत किसी लड़के से प्यार करती थीं लेकिन प्यार में धोखा मिलने के बाद एक्ट्रेस ने ये कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Those Five TV Stars Who Died Early Age Pratyusha Banerjee, Kushal Punjabi, Abir Goswami
अबीर गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

अबीर गोस्वामी
अबीर गोस्वामी 'कुसुम', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कुमकुम' और 'काव्यांजलि' जैसे कई धारावाहिकों में नजर आए थे। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। सिर्फ अभिनय ही नहीं अबीर अपने गुड लुक और स्टाइल के लिए भी मशहूर थे। लेकिन दुख की बात ये है कि आज अबीर हमारे बीच नहीं हैं और साल 2013 में दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता का निधन हो गया था। अबीर गोस्वामी उस वक्त 38 साल के थे। उनकी मौत उस समय हुई जब वह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे।

विज्ञापन
Those Five TV Stars Who Died Early Age Pratyusha Banerjee, Kushal Punjabi, Abir Goswami
संजीत बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

संजीत बेदी
टीवी धारावाहिक 'संजीवनी- अ मेडिकल बून' में डॉ. ओमी का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर संजीत बेदी की मौत ने भी सभी को हैरान कर दिया था। एक्टर संजीत ब्रेन एलमेंट से पीड़ित थे। उनकी बीमारी इतनी बढ़ चुकी थी कि उनका दिमाग काम करना बंद कर चुका था। एक्टर कोमा में चले गए थे। साल 2015 में संजीत बेदी ने 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस होनहार अभिनेता का ऐसा अंत किसी ने नहीं सोचा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed