फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Article 15: तीन साल पहले ‘आर्टिकल 15’ से आयुष्मान ने उठाया था सिस्टम पर सवाल, साउथ में बने रीमेक ने भी दिखाया कमाल

Tue, 28 Jun 2022 11:47 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 28 Jun 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
Three years of Article 15: Ayushmann Khurrana film South remake Nenjuku Needhi  gets amazing response like badhai ho Veetla Vishesham
आर्टिकल 15 - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में होती है। आयुष्मान वो अभिनेता है, जो अपनी हर फिल्म में कोई अलग कहानी लेकर आते हैं। शायद इसलिए ही उन्होंने कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। 2019 में आज ही के दिन आयुष्मान एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म लेकर बड़े पर्दे पर आए थे, जिसने जातिवाद और सिस्टम पर सवाल उठाए थे। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित 'आर्टिकल 15' को विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन जब यह फिल्म पर्दे पर आई तो सभी की आंखें खुली रह गई थीं। आज इस फिल्म को रिलीज हुए तीन साल हो चुके हैं और इसी साल 'आर्टिकल 15' का साउथ में रीमेक भी बनाया गया। ऐसे में हम आपको आयुष्मान की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिनका साउथ में रीमेक बनाया गया है।

Three years of Article 15: Ayushmann Khurrana film South remake Nenjuku Needhi  gets amazing response like badhai ho Veetla Vishesham
आर्टिकल 15- नेंजुकु निधि - फोटो : सोशल मीडिया

आर्टिकल 15- नेंजुकु निधि
आयुष्मान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आर्टिकल 15' का हाल ही में तमिल में रीमेक बनाया गया था। 'आर्टिकल 15' की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें नीची जाति की लड़कियों के साथ रेप करके उन्हें मार दिया जाता है। अभिनेता उदयनिधि स्टालिन ने अनुच्छेद 15 के तमिल रीमेक नेंजुकु निधि में अभिनय किया। यह फिल्म 20 मई 2022 को ही रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से बढ़िया रिव्यू मिले थे। नेंजुकु निधि की कहानी तमिलनाडु में दलितों की दुर्दशा के इर्द-गिर्द घूमती है।

Three years of Article 15: Ayushmann Khurrana film South remake Nenjuku Needhi  gets amazing response like badhai ho Veetla Vishesham
बधाई हो- वीतला विशेषम   - फोटो : सोशल मीडिया

बधाई हो- वीतला विशेषम  
'बधाई हो' आयुष्मान की एक और फिल्म है, जिसे तमिल में बनाया गया है। तमिल में इसे 'वीतला विशेषम' नाम से बनाया गया और इसमें आरजे बालाजी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक अधेड़ उम्र की महिला की है जो गर्भवती हो जाती है। इस फिल्म में सत्यराज और उर्वशी भी हैं। यह फिल्म 17 जून 2022 को ही रिलीज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three years of Article 15: Ayushmann Khurrana film South remake Nenjuku Needhi  gets amazing response like badhai ho Veetla Vishesham
विक्की डोनर- धरला प्रभु         - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की डोनर- धरला प्रभु        
'विक्की डोनर' (2012) आयुष्मान की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में वह यामी गौतम के साथ नजर आए थे और फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का भी तमिल में रीमेक बनाया गया था। 'विक्की डोनर' की तमिल रीमेक का शीर्षक 'धरला प्रभु' था और इसमें हरीश कल्याण, तान्या होप और विवेक थे। 'धरला प्रभु' 2020 में आई थी।

विज्ञापन
Three years of Article 15: Ayushmann Khurrana film South remake Nenjuku Needhi  gets amazing response like badhai ho Veetla Vishesham
अंधाधुन- मेस्ट्रो - फोटो : सोशल मीडिया

अंधाधुन- मेस्ट्रो
आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को तेलुगू में 'मेस्ट्रो' नाम से रीमेक बना था। 'अंधाधुन' फिल्म में तब्बू और राधिका आप्टे भी नजर आई थीं। यह फिल्म आयुष्मान की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। 'मेस्ट्रो' में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नितिन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म का तमिल में रीमेक 'अंधागन' बना था। इस फिल्म का निर्देशन त्यागराजन ने किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed