{"_id":"658cca7f965479b19a016797","slug":"throwback-thursday-dunki-actor-vicky-kaushal-taapsee-pannu-reached-shah-rukh-khan-mannat-with-wrong-dress-code-2023-12-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback Thursday: जब शाहरुख के घर पर विक्की को पर्दे के पीछे छुपना पड़ा, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback Thursday: जब शाहरुख के घर पर विक्की को पर्दे के पीछे छुपना पड़ा, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान
विक्की कौशल ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। मसान, मनमर्जियां, राजी, संजू और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों में उनके अद्भुत प्रदर्शन की लोगों ने खूब प्रशंसा की थी। हाल ही में उन्हें डंकी के लिए वाहवाही मिल रही है। फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको इन तीनों सितारों से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं।
2 of 5
विक्की कौशल, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान के घर मन्नत में एक पार्टी के दौरान गलत ड्रेस कोड पहनने के बाद विक्की कौशल, राजकुमार राव और तापसी पन्नू को पूरी पार्टी पर्दे के पीछे एक कोने में बितानी पड़ी था। इसका खुलासा विक्की ने खुद एक बातचीत में किया था। अभिनेता ने बताया था कैसे दिवाली पार्टी में वे गलत ड्रेस कोड में किंग खान के घर पहुंच गए थे।
3 of 5
शाहरुख खान, विक्की कौशल
- फोटो : social media
विक्की ने कहा, "शाहरुख सर ने मुझे फोन किया और कहा कि कुछ दिन पहले मेरा जन्मदिन था। डिनर का आयोजन है, इसलिए अपने दोस्तों के साथ आए जाएं। यह मन्नत में मेरा पहला मौका था और मैं बहुत खुश था कि यह उनके जन्मदिन के लिए एक शानदार मिलन समारोह था। इसलिए मैं कैजुअल लुक में वहां पहुंच गया।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'डंकी' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने आगे कहा, "अंदर प्रवेश करते ही मैं करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा समेत सभी को एक भारी भरकम भारतीय ड्रेस में देखा।'' अभिनेता ने आगे खुलासा किया कि इसके बाद उन्होंने शाम का बाकी समय पर्दे के पीछे एक कोने में घूमते हुए बिताया।
विज्ञापन
5 of 5
'डंकी' में हुई विक्की कौशल और तापसी की एंट्री
- फोटो : social media
विक्की ने आगे कहा कि मैं, तापसी, राजकुमार राव...हममें से तीन-चार लोग जन्मदिन की पार्टी समझकर कैजुअल ड्रेस में वहां पहुंचे थे, बाद में हमें एहसास हुआ कि यह पार्टी दिवाली के लिए रखी गई थी। इसके बाद हम पूरी पार्टी के दौरान पर्दे के पीछे एक कोने में घूम रहे थे। डंकी की बात करें फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 150 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है।
Year Ender 2023: इन मशहूर हस्तियों ने इस वर्ष की सगाई, अनंत-राधिका समेत ये सेलेब्स हैं शामिल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।