फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब रणवीर-दीपिका के किसिंग सीन के बीच फेंका गया पत्थर, फिर भी नहीं रुके दोनों सितारे

Thu, 04 May 2023 11:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 04 May 2023 11:11 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday Ranveer Singh Deepika Padukone Kissing Scene Ram leela Know BTS Story here
दीपिका रणवीर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी इंडस्ट्री में अक्सर अभिनेता-अभिनेत्रियों को सेट पर प्यार हो जाता है। मीडिया में कई बार ऐसे खबरें भी आ चुकी हैं कि एक साथ फिल्म में काम करने के दौरान कलाकार रिलेशनशिप में आ गए। आज के थर्सडे थ्रोबैक में हम आपको बॉलीवुड के सबसे शानदार कपल में से एक रणवीर सिंह और दीपिका से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं कि कैसे शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली को पता चल गया कि दोनों सितारों के बीच बात अब आगे बढ़ चुकी है। 


Bhojpuri: साउथ की इस हसीना संग मेरे जीवनसाथी में इश्क फरमाएंगे भोजपुरी स्टार कल्लू, यहां हो रही शूटिंग

Throwback Thursday Ranveer Singh Deepika Padukone Kissing Scene Ram leela Know BTS Story here
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

यह वाकया रामलीला के सेट के दौरान का है। रणवीर और दीपिका ने इस फिल्म में पहली बार साथ काम किया था। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इस फिल्म दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। इसी फिल्म के एक सीन में रणवीर और दीपिका का एक किसिंग सीन भी था। 
The Kerala Story: सुप्रीम कोर्ट ने द केरल स्टोरी पर सुनवाई से किया इनकार, कहा- हाईकोर्ट का रुख करें

Throwback Thursday Ranveer Singh Deepika Padukone Kissing Scene Ram leela Know BTS Story here
रणवीर-दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया

स्क्रिप्ट के मुताबिक दोनों को एक दूसरे को किस करना था और सीन के मुताबिक खिड़की से आई एक ईंट से दोनों को डिस्टर्ब होना था। शूटिंग के दौरान सबकुछ प्लान के मुताबिक चल रहा था। डायरेक्टर के ग्रीन सिग्नल के बाद शूटिंग शुरू हुई। दोनों कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस शुरू की, लेकिन वह एक दूसरे में इस कदर खो गए कि ईंट से कांच टूटने के बाद भी दोनों ने यह किस जारी रखा। 
Bollywood: इन खूबसूरत हसीनाओं को ड्रेस रिपीट करने से नहीं है परहेज, लिस्ट में आलिया से लेकर कटरीना तक के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday Ranveer Singh Deepika Padukone Kissing Scene Ram leela Know BTS Story here
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यह देखने के बाद भंसाली को कंफर्म हो गया था कि बात अब काफी आगे बढ़ चुकी है। बता दें कि इस किस्से के बारे में रणवीर सिंह ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। गौरतलब है कि भंसाली के साथ रणवीर और दीपिका ने कुल तीन रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में काम किया है। 
8 AM Metro Trailer: गुलशन-सयामी की फिल्म का ट्रेलर जारी, नजर आई सफर के साथी बने दो अजनबियों की कहानी

विज्ञापन
Throwback Thursday Ranveer Singh Deepika Padukone Kissing Scene Ram leela Know BTS Story here
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

तीनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं। वहीं, अभिनेता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पांच साल तक दीपिका को डेट करने के बाद साल 2018 में उनसे शादी कल ली थी। शादी के बाद भी दोनों फिल्म 83 और सर्कस में एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं।
Charu Asopa: पति राजीव से अलग होने के बाद दर-दर भटकी थीं चारु, अब मुंबई में खरीदा सपनों का आशियाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed