फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#ThrowBackThursday: शशि कपूर और जेनिफर केंडल की नजदीकियों का सिलसिला ऐसे हुआ था शुरू

Thu, 28 Feb 2019 06:28 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 28 Feb 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
ThrowBack Thursday unseen pictures of Jennifer Kendal and shashi kapoor
Jennifer Kendal and shashi kapoor

शशि कपूर की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो आप सब जानते होंगे लेकिन उनकी लव लाइफ से जुड़ी बातों से शायद आप अंजान हों। दरअसल शशि कपूर को एक महिला से उम्र भर शिद्दत वाला प्यार रहा। यह महिला और कोई नहीं बल्कि उनका पहला प्यार यानी कि उनकी पत्नी जेनिफर केंडल थीं। आज जेनिफर केंडल की बर्थ एनिवर्सिरी है। तो आइए #Throwbackthursday में दिखाते हैं जेनिफर और शशि कपूर की कुछ अनदेखी तस्वीरें...

ThrowBack Thursday unseen pictures of Jennifer Kendal and shashi kapoor
Jennifer Kendal and shashi kapoor

जेनिफर का जन्म 28 फरवरी 1933 को हुआ था। जेनिफर और शशि कपूर की मुलाकात 1956 में कलकत्ता में हुई थी। उस वक्त वो अपने पिता के थिएटर ग्रुप पृथ्वी थिएटर में बतौर असिस्टेंट स्टेज मैनेजर और एक्टर काम कर रहे थे।

ThrowBack Thursday unseen pictures of Jennifer Kendal and shashi kapoor
Jennifer Kendal and shashi kapoor

ये लव स्टोरी शुरू हुई थी, 1956 में और उसके बाद शशि कपूर अपने पूरे जीवन भर इस मोहब्बत से बाहर नहीं निकल पाए थे। वैसे इसकी शुरुआत बेहद दिलचस्प अंदाज में हुई थी। दरअसल जेनिफर जब अपनी दोस्त के साथ नाटक 'दीवार' देखने गई थीं तब शशि कपूर की उनपर पहली नजर पड़ी। शशि कपूर जेनिफर को देखते ही दिलो-जान से उस पर फिदा हो गए थे। जेनिफर अपने पिता जेफ्री कैंडल के थिएटर समूह की लीड अभिनेत्री थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ThrowBack Thursday unseen pictures of Jennifer Kendal and shashi kapoor
Jennifer Kendal and shashi kapoor
शुरुआती मुलाकातों के बाद शशि कपूर और जेनिफर का प्यार परवान चढ़ने लगा। केंडल परिवार इस बात से खुश नहीं था। शशि कपूर और जेनिफर की शादी आनन फानन में तब हुई, जब वे जेफ्री कैंडल के थिएटर समूह शेक्सपीयराना के साथ सिंगापुर में थिएटर कर रहे थे, वहां एक दिन जेनिफर ने उनके साथ अपने पिता का घर छोड़ दिया। गुस्से में जेफ्री कैंडल ने शशि के काम के पैसे भी नहीं दिए। बाद में राजकपूर ने उन दोनों को वापस भारत लाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
ThrowBack Thursday unseen pictures of Jennifer Kendal and shashi kapoor
Jennifer Kendal and shashi kapoor
1958 में शशि कपूर और जेनिफर की शादी कपूर खानदान ने करा दी। इसके बाद शशि कपूर ने जेनिफर के साथ मर्चेंट आइवरी प्रोडक्शन की कई फिल्मों में एक साथ काम किया। शशि कपूर और जेनिफर के तीन बच्चे कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हुए. कैंसर के चलते साल 1984 में जेनिफर की मौत हो गई। इसके साथ ही शशि कपूर की दुनिया में एक ऐसा सूनापन आ गया जो कभी नहीं भरा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed