फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब आमिर ने कहा, 'शाहरुख मेरे पैर चाट रहा है', ऐसा था किंग खान का रिएक्शन

Thu, 20 Apr 2023 11:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 20 Apr 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday When Aamir Khan Said Shahrukh is Licking my feet know how King Khan Reacted
आमिर खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सितारों के बीच कोल्ड वॉर लंबे समय से चलती आई है। शाहरुख और आमिर 90 के दशक से ही इडंस्ट्री में सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं, जिसकी वजह से दोनों के बीच नंबर वन की जंग हमेशा देखने को मिली है। भले ही दोनों अभिनेताओं ने इस बात से इनकार किया हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब आमिर खान के बयान की वजह से यह बात सामने आ गई थी कि दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हैं। थ्रोबैक थर्सडे में आज हम आपको आमिर के उस बयान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से जमकर हंगामा हुआ था। 


Sahil Khan: मुश्किल में फंसे अभिनेता साहिल खान, महिला को धमकी देने और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एफआईआर दर्ज

Throwback Thursday When Aamir Khan Said Shahrukh is Licking my feet know how King Khan Reacted
शाहरुख खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बात साल 2008 की है जब आमिर खान अपनी फिल्म गजनी के प्रचार में जोर शोर से जुटे हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने ब्लॉग में कुछ ऐसा लिख दिया था कि सभी हैरान रह गए थे। आमिर ने लिखा था, ''मैं एक  पेड़ के नीचे बैठा हूं। समुद्र तल से करीब 5000 फीट की ऊंचाई पर। इरा, जुनैद और अम्मी मेरे पास बैठे हैं...हम अपना पसंदीदा बोर्ड गेम खेल रहे हैं। शाहरुख मेरे पैर चाट रहा है। मैं उसे बीच-बीच में बिस्किट खिला रहा हूं..और क्या चाहिए।''
Afwaah Trailer: 'अफवाह' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दिल जीत लेगा नवाजुद्दीन और भूमि पेडनेकर का अभिनय

Throwback Thursday When Aamir Khan Said Shahrukh is Licking my feet know how King Khan Reacted
आमिर खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

देखते ही देखते आमिर का ब्लॉग पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया, जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी। तब अभिनेता ने जवाब देते हुए बताया था कि उनके कुत्ते का नाम शाहरुख  है। साथ ही, उन्होंने यह भी साफ किया था कि यह नाम उन्होंने नहीं रखा है। उन्होने कहा था कि जब पंचगनी का बंगला उन्होंंने खरीदा था तब यह कुत्ता पहले से ही वहां मौजूद था। आमिर ने बताया था कि एक बार शाहरुख ने इस बंगले में शूटिंग की थी, तभी घर के मालिक ने कुत्ते का नाम प्यार से  शाहरुख रख दिया था।
Filmy Wrap: 'पठान' के लिए शाहरुख खान ने नहीं ली थी फीस और हनी सिंह की लव लाइफ में हलचल, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday When Aamir Khan Said Shahrukh is Licking my feet know how King Khan Reacted
आमिर खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर के इस बयान के बाद शाहरुख खान की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। किंग खान ने कहा था कि उन्हें आमिर की बात का बुरा नहीं लगा। हालांकि उन्होंने यह भी बताया था कि इस स्टेटमेंट की वजह से उनके बच्चे अब आमिर के फैन नहीं रहे। इसके बाद आमिर ने शाहरुख के घर जाकर परिवार और बच्चों से माफी भी मांगी थी।
Priyanka Chopra: 'लोग गलती निकालने की कोशिश करते हैं...' RRR पर ट्रोल होने के बाद प्रियंका ने ऐसे किया रिएक्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed