फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mamta Kulkarni: टॉपलेस फोटोशूट से लेकर ड्रग्स की तस्करी तक, फिल्मों के साथ विवादों में भी रहीं ममता कुलकर्णी

Thu, 20 Apr 2023 10:57 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 20 Apr 2023 10:57 AM IST
विज्ञापन
Mamta Kulkarni birthday know unknown facts about actress and her career struggle journey controversies films
ममता कुलकर्णी - फोटो : amar ujala

ममता कुलकर्णी अपने जमाने की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। इंडस्ट्री में उन्होंने एक से एक कई सुपरहिट फिल्में दीं। आज भी फैंस उन्हें 'राणा जी माफ करना' गाने के लिए याद करते हैं। ममता ने इंडस्ट्री में अपनी दमदार अदाकारी के दम पर करोड़ों फैंस का दिल जीता। फिल्मों में अभिनय कर जितनी उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं, उतनी ही असल जिंदगी में वह विवादों में भी घिरी रहीं। एक समय ऐसा आया जब उन्हें इन विवादों के कारण फिल्में मिलनी बंद हो गईं और वह इंडस्ट्री से दूर हो गईं। फिर, वह सात्विक जीवन जीने लगीं। आज ममता अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस मौके पर जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें...

Mamta Kulkarni birthday know unknown facts about actress and her career struggle journey controversies films
ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था। ममता ने साल 1992 में आई फिल्म 'तिरंगा' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। फिर, उन्होंने 'आशिक', 'आवारा', 'क्रांतिवीर', 'वक्त हमारा है', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' और 'करण अर्जुन' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। लगातार एक के बाद एक कई हिट फिल्में देकर ममता जहां सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगी थीं, लेकिन एक समय उनका करियर डगमगाने लगा और वह विवाद की शिकार हुईं।

Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने दी पलक के कपड़ों वाले बयान पर प्रतिक्रिया, बताया- सेट पर कैसा था भाईजान का व्यवहार

Mamta Kulkarni birthday know unknown facts about actress and her career struggle journey controversies films
ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, साल 1993 में ममता ने स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। 90 के दशक में बोल्ड फोटोशूट करवाना उनके लिए परेशानियों का कारण बन गया। हर तरफ इन तस्वीरों ने तहलका मचा दिया था। कहा जाता है कि ममता की ये तस्वीरें ब्लैक में भी बेचीं गईं, लेकिन यह हरकत उन पर बहुत भारी पड़ी, क्योंकि उन्हें बोल्ड फोटोशूट करवाने के बाद 15 हजार रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ा था। इतना ही नहीं, ममता की इस हरकत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था और अभिनेत्री को जान से मारने की धमकी तक मिलने लगी थी।

KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' का 'तेरे बिना' सॉन्ग रिलीज, सलमान खान बोले- दिल को छूता है यह गाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Mamta Kulkarni birthday know unknown facts about actress and her career struggle journey controversies films
ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

केवल टॉपलेस फोटोशूट को लेकर ही नहीं, बल्कि अंडरवर्ल्ड के डॉन के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी ममता काफी सुर्खियों में रहीं। अभिनेत्री को लेकर कहा जाता है कि राजकुमार संतोषी की फिल्म 'चाइना गेट' में ममता को आधी शूटिंग के बाद बाहर कर दिया गया था, लेकिन जब अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को इस बात की खबर हुई तो उनके इशारों पर अभिनेत्री वापस फिल्म का हिस्सा बनीं।

Gajraj Rao: 'मैं अपने स्वाभिमान को किनारे नहीं रखता', बॉलीवुड में लगातार फिल्में नहीं करने पर बोले गजराज राव

विज्ञापन
Mamta Kulkarni birthday know unknown facts about actress and her career struggle journey controversies films
ममता कुलकर्णी

बाद में कहा जाने लगा कि इंडस्ट्री में ममता कुलकर्णी का सफलता पाना अंडरवर्ल्ड डॉन के कारण मुमकिन हुआ है। डॉन और ममता के रिश्ते की खबरें इंडस्ट्री में आग की तरह फैलने लगीं, लेकिन हर बार उन्होंने इन खबरों को महज अफवाह करार दिया, लेकिन साल 2000 दो में उन्होंने ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी पर सबको चौंका दिया। साल 2016 में ममता और विक्की को पुलिस ने केन्या एयरपोर्ट पर तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया। हालांकि, अभिनेत्री ने इसे साजिश करार दिया और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

Vinod Bhanushali: प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली के ऑफिस पर आईटी की छापेमारी, टैक्स चोरी का लगा है आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed