{"_id":"6629dfee3085d467ed0909bb","slug":"throwback-thursday-when-anurag-kashyap-convinced-amar-singh-chamkila-director-imtiaz-ali-work-in-black-friday-2024-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback Thursday: 'मैं आपके लिए जान दे सकता हूं और आप...', जब अनुराग ने इम्तियाज पर किया 'इमोशनल अत्याचार'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback Thursday: 'मैं आपके लिए जान दे सकता हूं और आप...', जब अनुराग ने इम्तियाज पर किया 'इमोशनल अत्याचार'
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उम्दा निर्देशकों की जब बात होती है तो इम्तियाज अली का नाम भी जरूर लिया जाता है। कहानी कहने के अपने तरीके की वजह से वे लाखों दिलों पर राज करते हैं। वे इन दिनों फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। हाल ही में यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में आज के थ्रोबैक थर्सडे में आज हम आपको इम्तियाज अली से जुड़ा ही एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।
बहुत कम लोगों को ही इस बात की जानकारी है कि इम्तियाज निर्देशन के अलावा अभिनय में हाथ आजमा चुके हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म ब्लैक फ्राइडे में उन्होंने याकूब मेमन का किरदार निभाया था। इस रोल को निभाने का किस्सा भी बड़ा ही दिलचस्प है।
3 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बारे में बात करते हुए इम्तियाज ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि कैसे ब्लैक फ्राइडे में काम करने के लिए उन्हें अनुराग ने मनाया था। उन्होंने बताया, "जब हम जवान होते हैं तो बहुत सी गलतियां करते हैं। इन्हीं में से एक गलती उनकी सलाह माननी भी थी। मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्यों सुझाव दिया कि मुझे 'ब्लैक फ्राइडे' में याकूब मेमन की भूमिका निभानी चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुराग कश्यप, इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म में अभिनय करवाने के लिए अनुराग ने उन्हें इमोशनल ब्लैकमेल भी किया था। इम्तियाज ने बताया कि उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिए भावुक होकर मुझसे यह तक कहा दिया कि मैं आपके लिए जान दे सकता हूं और आप मेरे लिए यह रोल नहीं कर सकते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।