{"_id":"6629e059d1f84b6ad206563d","slug":"aamir-khan-will-shoot-for-sitaare-zameen-par-with-kids-in-delhi-know-full-schedule-as-per-report-2024-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sitaare Zameen Par: दिल्ली में बच्चों के साथ 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग करेंगे आमिर खान! जानें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sitaare Zameen Par: दिल्ली में बच्चों के साथ 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग करेंगे आमिर खान! जानें पूरा शेड्यूल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 25 Apr 2024 10:21 AM IST
सार
दिल्ली में 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग का एक महीने का शेड्यूल होगा। इसके लिए सभी बच्चे पैरालंपिक खेलों में शामिल होंगे। फिल्म से जुड़े सूत्र ने शूटिंग लोकेशन के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में की जाएगी
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान जल्द ही फिल्म 'सितारे जमीन पर' के साथ बड़े पर्दे पर अपनी वापसी करेंगे। लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने अभिनय से ब्रेक ले लिया था। हालांकि अब वे पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग शुरू भी हो चुकी है। ऐसे में आमिर अगले महीने दिल्ली में फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म पैरालंपिक गेम्स पर आधारित होगी।
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक बार फिर आमिर खान क्रिसमस 2024 बॉक्स ऑफिस पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। क्रिसमस के मौके पर अपनी फिल्में रिलीज करने वाले अभिनेता ने हाल ही में पुष्टि की थी कि वह इस साल क्रिसमस पर फिल्म 'सितारे जमीन पर' के साथ अपना कमबैक करेंगे। प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के लिए आमिर खान अगले महीने दिल्ली जाएंगे। उनके साथ शूटिंग के लिए करीब 11 बच्चे भी दिल्ली आएंगे। इसमें अन्य स्टार कलाकार भी शामिल होंगे, जिनकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग का मई और जून के बीच एक महीने का शेड्यूल होगा। शूटिंग के लिए सभी बच्चे कई तरह के पैरालंपिक खेलों में शामिल होंगे। फिल्म से जुड़े सूत्र ने शूटिंग लोकेशन के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में की जाएगी, जिसमें लाल किला, लोधी गार्डन, पुरानी दिल्ली और त्यागराज स्टेडियम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्रिसमस 2024 पर करीब आठ साल बाद आमिर की फिल्म रिलीज होगी। उन्होंने आखिरी बार 2016 में क्रिसमस पर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल रिलीज की थी। हाल ही में एक बातचीत के दौरान आमि खान ने पुष्टि की थी कि सितारे जमीन पर क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
जेनेलिया डिसूजा, आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान ने कहा था, अभिनेता के तौर पर मेरी अगली फिल्म सितारे जमीन पर, जिसकी शूटिंग अभी शुरू हुई है। हम इसे इस साल के अंत तक क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे इसकी कहानी पसंद है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिका में हैं। यह जेनेलिया और आमिर की एक साथ पहली फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।