{"_id":"6629cce93f9f98d6f102950d","slug":"shah-rukh-khan-will-start-shooting-for-king-with-daughter-suhana-khan-in-london-as-per-report-know-details-2024-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"King: लंदन में बेटी सुहाना के साथ 'किंग' की शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख खान! फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
King: लंदन में बेटी सुहाना के साथ 'किंग' की शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख खान! फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 25 Apr 2024 08:55 AM IST
सार
रिपोर्ट के अनुसार, प्रोडक्शन टीम खासतौर पर हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन को फिल्माने पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है, जो कहानी का सबसे जरूरी हिस्सा होंगे। फिल्म 'किंग' एक हाई-ऑक्टेन चेज सीक्वेंस के साथ एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान और सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। फिल्म को सफल बनाने के लिए अभिनेता हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पिता-बेटी की इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए शाहरुख खान ने कई योजनाएं बनाई हैं।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'किंग' खतरनाक अंतरराष्ट्रीय डॉन की भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में किंग खान का ग्रे शेड किरदार होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख और सुहाना खान जून 2024 की शुरुआत में इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे। फिल्म की टीम को लंदन में ही कैमरे मिलेंगे, जहां कुछ बड़े एक्शन सीन शूट किए जाने की योजना बनाई जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रोडक्शन टीम की कुछ योजनाएं हैं। वह खासतौर पर हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन को फिल्माने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, जो कहानी का सबसे जरूरी हिस्सा होंगे। फिल्म 'किंग' एक हाई-ऑक्टेन चेज सीक्वेंस के साथ एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है। दर्शक शाहरुख की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को लेकर पहले से ही पूरी तैयारियां हैं। 'किंग' की शूटिंग के लिए मेकर्स प्रमुख स्थानों की तलाश कर रहे हैं। बीते दिन फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया था, जिसमें बताया गया कि शाहरुख खान फिल्म में डॉन की तरह ही एक ग्रे-शेड वाले किरदार की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, सुहाना खान इस फिल्म के कुछ सीन को शूट करने के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं। फिल्म में रोमांचित कर देने वाले जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस होंगे। इसके लिए सिद्धार्थ आनंद ने अंतरराष्ट्रीय स्टंट टीम की मदद ली है। इनके अलावा सुजॉय घोष फिल्म के लिए दमदार डायलॉग्स लिख रहे हैं, जिससे दर्शकों को सिनेमाघर में एक रोमांचक अनुभव मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।